राजस्थान बोर्ड (RBSE 10th Result 2026) 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है. इस बार 10वीं परीक्षा का परिणाम पिछले साल के मुकाबले 1.17 फीसदी अधिक रहा है. प्रदेशभर से कुल 94.23 फीसदी विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. इनमें 94.90 फीसदी के साथ लड़कियों ने बाजी मारी, जबकि 93.63 फीसदी लड़के परीक्षा में पास हुए हैं. 10वीं का रिजल्ट जारी होने के साथ सफल परीक्षार्थी जश्न में डूब गए तो कही असफल परीक्षार्थियों में गम भी नजर आया है.
2 साल पहले पिता का उठा साया
भीलवाड़ा से ऐसे ही कहीं खुशी कहीं गम वाली कहानी सामने आई है. एक तरफ 2 साल पहले सिर से पिता का साया उठने के बाद भी बेटा हिम्मत नहीं हारा और अब 10वीं के रिजल्ट में कमाल कर दिया है. गंगापुर उपखंड के लखोला गांव निवासी 16 वर्षीय ईश्वर जाट ने 10वीं के परीक्षा परिणाम में 98 फीसदी नंबर हासिल किए हैं. आइसक्रीम की लारी चलाकर घर का गुजर बसर करने वाले पिता 2 साल पहले दुनिया से चल बसे. मगर मां बेटे का हौसला नहीं टूटा, 8 भाई बहनों में सबसे छोटे बेटे ईश्वर जाट का कलेक्टर बनने का सपना है.
पिता के निधन के बाद आठ भाई बहनों वाले परिवार पर आफतो का पहाड़ टूट पड़ा. मगर परिवार की सातों बहनों ने मां प्रेम देवी से परिवार के सबसे छोटे सदस्य भाई ईश्वर को बाहर पढ़ने भेजने के लिए तैयार किया. खेती बड़ी कर खेती किसानी कर घर का गुर्जर बसर करने वाली प्रेम देवी ने बेटे को पढ़ने के लिए गंगापुर भेजा. ईश्वर जाट की इस सफलता से गांव में खुशी की लहर छाई हुई है और लोग बधाई देने के लिए पहुंचे रहे हैं.
परीक्षा में फेल ने छात्रा ने किया सुसाइड
वहीं, दूसरी ओर राजस्थान बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के साथ भीलवाड़ा में ही एक परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा. 10वीं परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार, करेड़ा उपखंड के सड़क का बाडिया गांव की रहने वाली बालिका वंशिका रेगर ने परीक्षा में असफल होने पर जान दे दी. छात्रा ने ब्यावर में आत्महत्या की है. छात्रा की आत्महत्या से गांव में शोक की लहर छा गई.
बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 10वीं के परिणाम घोषित किए. इस बार परीक्षा में कुल 10.68 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 94.23 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं. कई विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, संस्कृत, उर्दू और पंजाबी जैसे विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए. अभी तक पता चले रिजल्ट के अनुसार, सीकर की प्रियांशी ने 99.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. वहीं, 5वीं और 8वीं बोर्ड का भी परीक्षाण आज ही घोषित हुआ है. 5वीं कक्षा में 97.75 फीसदी और 8वीं कक्षा में 97.01 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. दोनों वर्गों में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया.
रिजल्ट कैसे चेक करें-
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दाईं ओर दिख रहे "Main Examination Results - 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर अलग-अलग क्लास के विकल्प आएंगे,
- RBSE Secondary 2026 Result" (10वीं के लिए) या अपनी संबंधित कक्षा (5वीं/8वीं) को चुनें.
- इसके बाद अपना Roll Number (रोल नंबर) सावधानीपूर्वक दर्ज करें.
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट ले लें या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें.
यह भी पढे़ं- RBSE Result 2026: आ गया 10वीं का रिजल्ट, इस QR कोड से आसानी से चेक करें परिणाम