RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल (31 मार्च) कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा. कला, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी होगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से परिणाम घोषित करेंगे. इस दौरान बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से कार्यक्रम में जुड़ेंगे.
8.2 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
इस साल बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में तीनों संकायों कला, विज्ञान और वाणिज्य को मिलाकर करीब 9 लाख 90 हजार 87 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. कला वर्ग में सबसे अधिक करीब 6 लाख से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि विज्ञान वर्ग में लगभग 2.3 लाख और वाणिज्य वर्ग में करीब 30 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह बना हुआ है, और लंबे इंतजार के बाद अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है.
पिछली बार भी तीनों संकाय का एक साथ आया था रिजल्ट
साल 2025 में भी बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए थे. पिछली बार साइंस का रिजल्ट 98.43%, कॉमर्स का 99.07% और आट्र्स का 97.78% रहा है. आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.78 रहा, जबकि साइंस और कॉमर्स के छात्रों ने क्रमशः 94.43 प्रतिशत और 99.07 प्रतिशत अंक हासिल किए. पिछली बार तीनों संकायों में बेटियां आगे रही थी, जिसमें साइंस की टॉपर कंगना- 99.20%, कामर्स की टॉपर प्रीति- 99.80%, आर्ट्स की टॉपर अनुप्रिया राठौड़- 99.60% प्रगति अग्रवाल- 99.60% प्रियंका- 99.60% उर्मिला- 99.60% रही है.
यह भी पढ़ें: बिना स्कूल गए वेतन वाले शिक्षक पति-पत्नी पर एक्शन, 9.20 करोड़ रुपये की रिकवरी के आदेश