Rajasthan Budget 2024: चित्तौड़गढ़ के लिए भजनलाल सरकार ने खोला पिटारा, जानें सड़क-पानी से लेकर पर्यटन तक क्या-क्या मिला

राजस्थान के बजट में चित्तौड़गढ़ के लिए पेयजल से लेकर सड़क-पुल, बिजली और अस्पताल के भवन के लिए कई घोषणाएं की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान विधानसभा में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) ने भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया है. दिया कुमारी ने बजट पेश करने के दौरान प्रदेश के लिए कई घोषणाएं की है. वहीं, चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) के लिए बजट में कई प्रमुख घोषणाएं की गई हैं. चित्तौड़गढ़ की बात करें तो यहां पेयजल से लेकर सड़क-पुल, बिजली और अस्पताल के भवन के लिए कई घोषणाएं की गई है. इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है.

चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में 220 केवी जीएसएस और भैंसरोड़गढ़ में 33 केवी जीएसएस सहित जाखम बांध पेयजल परियोजना से चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर जिले के 3 हजार 530 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

Advertisement

चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर भ्रष्टाचार अधिनियम के लिए विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट और बड़ीसादड़ी में अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ ही बहुप्रतिक्षित मातृकुंडिया से डिंडोली फीडर निर्माण के लिए 65 करोड़ का प्रावधान किया गया है. जबकि चित्तौड़गढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुर्ग की चतरंग मोरी से रोपवे की डीपीआर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है वहीं बस्सी सेंचुरी को इको ट्यूरिज्म साइट को विकसित करने का बजट में उल्लेख किया गया है.

चित्तौड़गढ़ को क्या-क्या मिला

  • जाखम बांध पेयजल परियोजना में चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर क्षेत्र के लिए 3 हजार 530 करोड़ 
  • बेगूं क्षेत्र में 220 केवी जीएसएस और भैंसरोड़गढ़ में 33 केवी जीएसएस 
  • नेवरिया, सिंहाना, ऊंचा, मुरोली (राशमी क्षेत्र) में 50 करोड़ की लागत से 30 किलोमीटर सड़क
  • डूंगला, कानोड़ में 7 करोड़ लागत से सिंगल से डबल रोड 
  • लोठियाना से सुठाला के बीच बामनी नदी की पुलिया पर 6.10 करोड़ की लागत से पुलिया निर्माण किया जाएगा.
  • भुंजर कला से डाबी 20 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर सड़क निर्माण.
  • 50 करोड़ की लागत से नौ मिल चौराहा, भटवाड़ा, सुदरी, राजगढ़, गंगरार सड़क निर्माण.
  • 60 करोड़ की लागत से कांकरवा से भादसोड़ा, इंटाली से भादसोड़ा, रेलमगरा से रोलिया 42 किलोमीटर सड़क निर्माण.
  • 25 करोड़ की लागत से कदमाली नदी पर पुल निर्माण किया जाएगा.
  • डूंगला में आईटीआई.
  • मंगलवाड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रमोन्नत उप जिला अस्पताल .
  • कपासन व राशमी में भवन निर्माण.
  • बड़ीसादड़ी में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय चित्तौड़गढ़ में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीबी).
  • राणा प्रताप सागर  और जवाहर सागर बांधों के फल्ड मैनेजमेंट के लिए 8 हजार 300 करोड़.
  • मातृकुंडिया से डिंडोली फीडर निर्माण के लिए 65 करोड़ रुपए.
  • धमाना, जाशमा, भूपालसागर फीडर जीर्णाद्धार के लिए 25 करोड़ का बजट दिया गया हैं.
  • चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित चतरंग मोरी से रोपवे के लिए डीपीआर निर्माण का प्रस्ताव लिया हैं.
  • 56 करोड़ की लागत से कपासन चौराहे से मानपुरा हाई लेवल ब्रिज.
  • डेलवास के समीप बेड़च नदी पर पुलिया निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट दिया गया हैं.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Budget: 5 लाख नई भर्ती, 15 लाख 'लखपति दीदी', पढ़ें राजस्थान बजट की सभी बड़ी बातें


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.