Rajasthan Budget 2026: भजनलाल सरकार के तीसरे बजट में खुलेगा सौगातों का पिटारा, डिप्टी सीएम बैरवा ने दिए बड़े संकेत

Budget 2026 Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में कल पेश होने वाले बजट में कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं होने वाली हैं? डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने NDTV से खास बातचीत में इसके संकेत दिए हैं. पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान बजट 2026: उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दिए बड़े संकेत, रोडवेज और रोड सेफ्टी को लेकर मिल सकती है बड़ी सौगात (फाइल फोटो)
X@DrPremBairwa

Rajasthan News: राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी (Diya Kumari) बुधवार को भजनलाल सरकार का तीसरा सालाना बजट (Rajasthan Budget 2026-27) विधानसभा में पेश करने जा रही हैं. इस बजट को लेकर प्रदेश की जनता में भारी उत्साह है. लोग जानना चाह रहे हैं कि इस बार उनके लिए बजट में क्या खास होने वाला है? मंगलवार सुबह जयपुर (Jaipur) में NDTV राजस्थान से खास बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा (Prem Chand Bairwa) ने इसका जवाब दिया है और जनता को कल होने वाली घोषणाओं के बारे में बड़े संकेत दिए हैं.

रोडवेज और रोड सेफ्टी पर बड़ा दांव

डिप्टी सीएम बैरवा के अनुसार, आगामी बजट न केवल प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करेगा, बल्कि यह मुख्य रूप से आम आदमी की सुरक्षा और सुविधा पर केंद्रित होगा. उन्होंने संकेत दिया कि इस बार परिवहन विभाग में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके तहत रोडवेज के बेड़े में सुधार करते हुए जनता के लिए बेहतर और आधुनिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही, आम व्यक्ति की सुरक्षित यात्रा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए 'रोड सेफ्टी' के क्षेत्र में विशेष बजट का प्रावधान और नई सौगातें मिलना तय है.

हायर एजुकेशन में 'स्मार्ट' क्रांति का वादा

इतना ही नहीं, शिक्षा विभाग को लेकर भी उपमुख्यमंत्री बैरवा ने उम्मीद जताई है कि इस बजट में स्मार्ट क्लासरूम जैसी सौगातें मिलेंगी. सरकार का फोकस अब पारंपरिक शिक्षा से हटकर डिजिटल और आधुनिक शिक्षा की ओर है, ताकि राजस्थान के युवा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें.

खेजड़ी बचाने के लिए आएगा 'नया कानून'

बीकानेर में खेजड़ी को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच डिप्टी सीएम ने पर्यावरण प्रेमियों को बड़ी खुशखबरी दी है. बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खेजड़ी के संरक्षण को लेकर बेहद गंभीर हैं. सरकार खेजड़ी को बचाने के लिए विधानसभा में विशेष बिल (Bill) लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि राजनीति छोड़कर पर्यावरण बचाने के लिए सरकार का साथ दें. 

Advertisement

ये भी पढ़ें:- ब्रज में 'कृष्णकालीन' धरोहर पर चली कुल्हाड़ी, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में काटे गए पूजनीय पीलू के पेड़; NGT सख्त

LIVE TV