Rajasthan Budget 2026:1 लाख युवाओं को सरकार रोजगार के लिए देगी 10 लाख रुपए तक का लोन

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान की वित्तमंत्री दिया कुमारी ने वर्ष 2026-27 के बजट में 1 लाख युवाओं को रोजगार के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन देने की एक योजना की घोषणा की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार का वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए युवाओं के रोज़गार के संबंध में एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रारंभ करने की घोषणा की है. इसके तहत 1 लाख युवाओं को 10 लाख तक के कर्ज पर शत प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान प्रस्तावित है. 

'युवा नौकरी देनेवाला बने'

दिया कुमारी ने कहा कि विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में युवाशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ध्येय है कि प्रदेश का युवा नौकरी लेनेवाला नहीं बल्कि नौकरी देनेवाला बने. 

उन्होंने कहा, "हमने युवाओं के लिए वोकेशनल शिक्षा, कौशल विकास, करियर सलाह के साथ प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा शू्न्य या न्यून ब्याज पर ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया है. हम युवाओं को सरकारी तथा प्राइवेट नौकरियों के लिए रोजगारपरक बनाने के लिए प्रयासरत हैं."

देखिए वित्त मंत्री की घोषणा - :

Advertisement

1 लाख युवाओं को 10 लाख तक का ऋण

दिया कुमारी ने प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रारंभ करने की घोषणा की.  इसके तहत एक लाख युवाओं को 10 लाख तक के ऋण पर शत-प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा मार्जिन मनी अनुदान की सुविधा दी जाएगी.

दिया कुमारी ने बताया कि इस योजना के तहत आगामी पर्ष में 30,000 युवाओं को इसका लाभ मिलेगा.

बजट के अहम ऐलान

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान की भजनलाल सरकार में अपना तीसरा बजट पेश करते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं जिन्हें आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं - 

Advertisement

Rajasthan Budget 2026 Live Updates: राजस्थान में बनेगी खुद की टेस्टिंग एजेंसी, 10-12वीं के बच्चों को मिलेंगे 20 हजार रुपये, पढ़ें बजट के बड़े ऐलान

LIVE TV देखें