किरोड़ी लाल और गजेंद्र खींवसर को दिल्ली से बुलावा, मदन दिलावर भी रवाना, मंत्रिमंडल में बदलाव की तैयारी?

कैबिनेट मंत्रियों के दिल्ली दौरे के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि संगठन कहीं ना कहीं परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार कर रहा है. यही रिपोर्ट भविष्य में मंत्रिमंडल फेरबदल का आधार हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कैबिनेट मंत्रियों के दिल्ली दौरे से राजस्थान में सियासत गरमाई.

भजनलाल सरकार के मंत्रियों के लगातार दिल्ली दौरे ने राजस्थान की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. पिछले कुछ दिनों में सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं. इन मुलाकातों में मंत्रियों के प्रदर्शन, हाल के विवादों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. सबसे पहले कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कृषि विभाग की ओर से हुई छापेमारी की कार्रवाई और उससे जुड़े विवादों को लेकर उन्होंने अपना पक्ष रखा. सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ अन्य मंत्री और राज्य मंत्री भी दिल्ली जा सकते हैं. उनकी भी पार्टी नेतृत्व से मुलाकात प्रस्तावित बताई जा रही है.

स्वास्थ्य मंत्री ने भी दिल्ली में रखा पक्ष

इसके बाद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी दिल्ली पहुंचे. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. खींवसर हाल के दिनों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों के कारण चर्चा में रहे हैं. माना जा रहा है कि उन्होंने भी इन मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व को अपना पक्ष बताया.

Advertisement

मदन दिलावर और जलदाय मंत्री भी एक्टिव

उधर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे. मदन दिलावर भी शिक्षा विभाग के फैसलों और अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे हैं. जलदाय मंत्री कन्हैयालाल भी दिल्ली दौरे पर हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात कर कार्यक्रम है.

मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक जुटा रहा नेतृत्व!

लगातार हो रही इन बैठकों के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि पार्टी नेतृत्व राज्य सरकार के मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक ले रहा है. साथ ही संभावित मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल को लेकर भी मंथन चल रहा है. हालांकि, फिलहाल इन अटकलों को लेकर कोई स्पष्ट बात सामने नहीं आई है.  

यह भी पढ़ेंः 5% कमीशन के लिए देश से गद्दारी कर गया रफीक, पोल्ट्री फॉर्म की आड़ में पाकिस्तान के लिए तैयार किया प्लान