मदन दिलावर के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कई शिक्षकों पर FIR, छुट्टी को लेकर निकाला था विरोध मार्च

शिक्षकों ने 10 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश को रद्द करने के फैसले के खिलाफ विरोध मार्च निकाला था. उस दौरान प्रतीकात्मक तौर पर पुतला दहन किया गया. अब बिना पूर्व अनुमति के विरोध प्रदर्शन को लेकर कई शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मदन दिलावर के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कई शिक्षकों पर FIR

राजस्थान के कोटा जिले में बीते दिनों शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. पुलिस ने मदन दिलावर के खिलाफ बिना अनुमति मार्च निकालने के आरोप में कई शिक्षकों पर मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक शिक्षकों ने कथित तौर पर प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली थी और उनका पुतला दहन किया था. अब पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. 

बीते 18 मई को किया था विरोध प्रदर्शन

पुलिस ने रविवार को बताया कि बीते 18 मई को रामगंजमंडी कस्बे में शिक्षा मंत्री की कथित तौर पर प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई थी, जिसको लेकर अब मामला दर्ज हुआ है. जहां पर शिक्षा मंत्री के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया था, वह मदन दिलावर की विधानसभा क्षेत्र का इलाका है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिक्षकों के संघ ‘सियाराम' के सदस्यों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने 10 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश को रद्द करने के दिलावर के फैसले के खिलाफ मार्च निकाला.

Advertisement

पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि मंत्री ने शिक्षकों के लिए 21 जून को स्कूल लौटना अनिवार्य किया था. हालांकि, उन्होंने बाद में इस अवधि में बदलाव करके 28 जून कर दी. पंचायती राज सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारंगी मीणा ने शनिवार को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि संघ के संरक्षक सियाराम शर्मा ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व किया. 

बिना पूर्व अनुमति के विरोध प्रदर्शन का आरोप

उन्होंने दावा किया कि यह विरोध-प्रदर्शन बिना पूर्व अनुमति के किया गया था और प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ “अपमानजनक भाषा” का इस्तेमाल करते हुए उन्हें “चोर” कहा. एक पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर पुष्टि की कि मीणा की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-189 (गैरकानूनी रूप से एकत्र होने) के तहत कई सरकारी स्कूल शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

यह भी पढे़ं-

'पैसा भी लिया, बिल भी पास हुए, फिर सफाई कहां' अधिकारियों पर भड़के मंत्री मदन दिलावर

राजस्थान में टीचर्स की छुट्टियों से जुड़ी बड़ी अपडेट, मदन दिलावर ने शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए किया ये इशारा