राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया. सीनियर सेकेंडरी (विज्ञान, वाणिज्य, कला) और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2026 के परिणाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. सभी संकायों में छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया. शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जिला कलेक्टर उदयपुर के कार्यालय से परिणाम जारी किया. उन्होंने विषयवार परिणामो की जानकारी देते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी. सभी विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर से चेक कर सकते हैं.
विज्ञान संकाय का रिजल्ट घटा
विज्ञान वर्ग में कुल परिणाम साल 2025 के मुकाबले 98.43% से घटकर साल 2026 में 97.52% तक रहा. छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% और छात्राओं का 98.34% दर्ज हुआ. प्रथम श्रेणी में 1,46,644 छात्र और 98,636 छात्राएं सफल रहीं.
कॉमर्स में सबसे ज्यादा गिरावट
कॉमर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. कुल परिणाम 99.07% से गिरकर 93.64% रह गया. छात्रों का पास प्रतिशत 94.04% और छात्राओं का 92.82% रहा. प्रथम श्रेणी में 13,976 छात्र और 8,096 छात्राएं शामिल रहीं.
हर संकाय में छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन
वहीं, कला वर्ग में भी मामूली गिरावट के साथ कुल परिणाम 97.78% से 97.54% रहा. छात्रों का पास प्रतिशत 96.68% और छात्राओं का 98.29% रहा. प्रथम श्रेणी में 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं सफल रहीं. हर संकाय में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है, हालांकि कुल परिणाम प्रतिशत में हल्की गिरावट ने चिंता जरूर बढ़ाई है. इस साल परिणाम में गिरावट के बावजूद पास प्रतिशत अभी भी 90% से ऊपर है.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, देखें स्ट्रीम वाइज रिजल्ट