राजस्थान के 40 लाख बच्चों के खाते में आएंगे 250 करोड़ रुपये, सीएम भजनलाल स्टूडेंट्स को टैबलेट भी वितरित करेंगे

गुरु पूर्णिमा के मौके पर राजस्थान के स्टूडेंट्स को 927 करोड़ रुपये की सौगात मिलेगी. छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए राशि और टैबलेट वितरित किए जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीएम भजनलाल शर्मा कल भरतपुर में राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे.

गुरु पूर्णिमा के मौके पर राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में 947 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात मिलेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर में राज्य स्तरीय समारोह में मौजूद रहेंगे. इस दौरान 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों के खातों में निशुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि जारी की जाएगी. इसके अलावा करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से व्हीलचेयर और टैबलेट भी वितरित किए जाएंगे. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भरतपुर जिले की वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में बालिका सैनिक विद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे. इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.

अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ने की नई पहल

कार्यक्रम में ‘निपुण कैलेंडर' का भी विमोचन किया जाएगा. इस कैलेंडर के माध्यम से अभिभावकों को पूरे वर्ष विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी मिलेगी और विद्यालयों से उनका जुड़ाव मजबूत होगा.

Advertisement

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

‘मिशन पढ़ो राजस्थान' के तहत शुरू होगा रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ‘मिशन पढ़ो राजस्थान' के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ करेंगे. अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करना और बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाना है. इसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रतिदिन सातवें कालांश में नियमित पठन गतिविधि कराई जाएगी.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में शिक्षक भर्ती लेवल-1 के नियुक्ति पत्र जारी होने पर रोक, रिजल्ट पर विवाद के चलते हाईकोर्ट का फैसला

Topics mentioned in this article