Rajasthan News: अगर आप या आपके परिवार में कोई बीमार है और दवा ले रहा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. राजस्थान सरकार के ड्रग कंट्रोलर विभाग ने 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 के बीच बाजार में बिक रही दवाओं के सैंपल लिए थे, जिनमें से 16 दवाओं के बैच मानक स्तर (Standard Quality) के नहीं पाए गए हैं. विभाग ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर इन दवाओं के स्टॉक को तुरंत बाजार से वापस लेने और इनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.
किन दवाओं के इस्तेमाल पर लगी रोक?
इन दवाओं में बुखार, खांसी, दर्द निवारक और विटामिन सप्लीमेंट जैसी आम दवाएं शामिल हैं. यहां फेल हुई मुख्य दवाओं और उनके बैच नंबर की जानकारी दी गई है:-
| क्र.सं. | दवा का नाम | बैच नंबर | निर्माता कंपनी | फेल होने का मुख्य कारण |
| 1 | Calcium with Vitamin D3 Suspension | JDL-3549 | M/s JPEE Drugs, Haridwar | विटामिन D3 की मात्रा मानक से कम पाई गई |
| 2 | Paracetamol Tablets IP (X-Par-650) | GTF0653 | M/s Digital Vision, Sirmour (H.P.) | पैरासिटामोल साल्ट की मात्रा मानक के अनुरूप नहीं |
| 3 | Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup | DLS3877 | M/s Dhwanilife Care Pvt. Ltd., Gujarat | एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा में कमी |
| 4 | Aceclofenac, Paracetamol & Serratiopeptidase | MDT-4458 | M/s Mayasha Lifesciences, Solan (H.P.) | एसेक्लोफेनाक साल्ट की मात्रा कम पाई गई |
| 5 | Calcium, Cholecalciferol & Cyanocobalamin Inj. | JIN25-028 | M/s Janya Biocare Pvt. Ltd., Roorkee | कोलेकैल्सीफेरोल (Vit D3) की मात्रा में कमी |
| 6 | Vivoncal (Calcium, Vit D3 & Zinc) | LTA-47700 | M/s Lifevision Healthcare, Solan (H.P.) | विटामिन D3 और जिंक की मात्रा मानक से कम |
| 7 | Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin (Z'TUS) | MDL-B458 | M/s Marvellon Pharmaceuticals, Solan | एम्ब्रोक्सोल और गुआइफेनेसिन साल्ट की कमी |
| 8 | Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup | AT18S125 | M/s CIPCO Limited, Indore (M.P.) | एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा सही नहीं |
| 9 | Amlodipine & Atenolol Tablets (HENOL PLUS) | TH-130010 | M/s Centurion Remedies, Vadodara | एमलोडिपाइन साल्ट की मात्रा मानक से कम |
| 10 | Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup | AT22A225 | M/s CIPCO Limited, Indore (M.P.) | एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा में कमी |
| 11 | Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup | AT13A225 | M/s CIPCO Limited, Indore (M.P.) | एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा सही नहीं |
| 12 | Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup | AT48J325 | M/s CIPCO Limited, Indore (M.P.) | एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा में कमी |
| 13 | Calcium with Vitamin D3 Suspension | JDL-3543 | M/s JPEE Drugs, Haridwar | विटामिन D3 की मात्रा मानक से कम |
| 14 | Ambroxol, Terbutaline & Guaiphenesin Syrup | AT11S125 | M/s CIPCO Limited, Indore (M.P.) | एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा में कमी |
| 15 | Cefixime & Ofloxacin Tablets (Efix-O) | MBT-24775 | M/s Mayoford Pharma, Solan (H.P.) | एनहाइड्रस सेफिक्सिम साल्ट की मात्रा कम पाई गई |
| 16 | Paracetamol Tablets IP 650mg | PCT25094 | M/s Vivek Pharmachem (India), Jaipur | डिसोल्यूशन टेस्ट में फेल (दवा सही से नहीं घुल रही) |
एक तस्वीर में पढ़ें पूरी खबर.
क्यों फेल हुईं ये दवाइयां?
जांच रिपोर्ट के अनुसार, इन दवाओं में सक्रिय औषधीय तत्व (Active Ingredients) की मात्रा या तो बहुत कम थी या फिर वे शरीर में सही तरीके से घुल (Dissolution) नहीं पा रही थीं. ऐसी दवाएं लेने से मरीज की बीमारी ठीक नहीं होती और संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य जटिलताएं बढ़ने का खतरा रहता है.
आम जनता के लिए जरूरी सलाह
- अगर आपके पास घर में इनमें से कोई दवा है, तो उसका Batch Number ऊपर दी गई लिस्ट से मिलाएं.
- यदि बैच नंबर मैच होता है, तो उस दवा का सेवन तुरंत बंद कर दें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
- आप यह दवा संबंधित मेडिकल स्टोर पर वापस कर सकते हैं जहां से आपने इसे खरीदा था.
अधिकारियों का रुख
ड्रग कंट्रोलर (राजस्थान) ने सभी औषधि नियंत्रण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन दवाओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत कार्रवाई की जाए.
ये भी पढ़ें:- नशे की खेप में मूंगफली के छिलके! कोटा पुलिस ने जब बैग खोला तो फटी रह गईं आंखें, सामने आया ये खतरनाक सच