नीरजा मोदी स्‍कूल पर राजस्थान श‍िक्षा व‍िभाग का एक्‍शन, कक्षा 11वीं में नहीं होंगे नए एडम‍िशन 

सीबीएसई के बाद अब राजस्‍थान श‍िक्षा व‍िभाग ने नीरजा मोदी स्‍कूल के ख‍िलाफ एक्‍शन ल‍िया है, हलांक‍ि अभ‍िभावक इससे खुश नहीं हैं. उन्होंने आदेश को सीबीएसई के आदेश का कॉपी पेस्‍ट बताया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नीरजा मोदी स्कूल की छत से गिरकर छात्रा अमायरा की मौत हो गई थी. (फाइल फोटो)

राजस्थान शिक्षा विभाग ने अमायरा की मौत के बाद स्‍कूल के ख‍िलाफ आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक,  नीरजा मोदी स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं की मान्यता को रद्द किया गया है. कक्षा 11 के दो आगामी सत्र और कक्षा 12 का एक सत्र विद्यालय में संचालित नहीं हो सकेगा.  इस सत्र में केवल कक्षा 11 से 12 में प्रमोट हो रहे विद्यार्थी वहीं पढ़ सकेंगे.  

कोर्ट ने CBSE के आदेश को किया था रद्द 

हालांकि, कुछ ऐसा ही आदेश पूर्व में सीबीएसई की ओर से भी निकाला गया था.  इस आदेश को हाल ही में हाईकोर्ट ने अंतरिम रूप से रद्द भी कर दिया है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने सीबीएसई से उन स्कूलों की सूची भी मांगी थी, जहां पर वे विद्यार्थियों को शिफ्ट करने का विचार रखते हैं.

Advertisement

Order of Neerja Modi School Jaipur_1773833607533 (1) by upendrasingh.9876

अमायरा के परिजन ने बताया खानापूर्ति 

वहीं शिक्षा विभाग के आदेश के बाद अमायरा के परिजनों ने विभाग पर ढीले रवैया का आरोप लगाया है. अमायरा के पिता विजय ने कहा कि सीबीएसई ने अपने आदेश में साफ कहा था कि कक्षा 1 से 8 तक का फैसला राजस्थान शिक्षा विभाग लेगा, लेकिन यह आदेश केवल कक्षा 11, 12 के लिए निकाले गए हैं. जब स्कूल कक्षा 11 से 12 के लिए भी सेफ नहीं है, तो वह कक्षा 1 से 8 के बच्चों के लिए सेफ कैसे होगा?

वहीं संयुक्त अभिभावक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि शिक्षा विभाग का आदेश सीबीएसई के आदेश की कॉपी है, यह सिर्फ खानापूर्ति है.  हमारा जिस बच्ची ने स्कूल की प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर सुसाइड की. उसके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है. 

यह भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग का शूटर पकड़ा, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की ली थी सुपारी 

Advertisement