Rajasthan Election 2023: BAP ने जारी की अपनी तीसरी लिस्ट, मौजूदा विधायक का कटा टिकट

भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में 4 उम्मीदवार घोषित किए हैं. सागवाड़ा से मौजूदा विधायक रामप्रसाद डिंडोर का टिकट काट दिया गया है. डूंगरपुर से 2, बांसवाड़ा से 1 ओर उदयपुर से एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है. इसके साथ बीएपी ने अब तक 19 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
भारतीय आदिवासी पार्टी

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. ऐसे में भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में 4 उम्मीदवार घोषित किए हैं. सागवाड़ा से मौजूदा विधायक रामप्रसाद डिंडोर का टिकट काट दिया गया है. डूंगरपुर से 2, बांसवाड़ा से 1 ओर उदयपुर से एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है. इसके साथ बीएपी ने अब तक 19 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

मौजूदा विधायक का कटा टिकट

बीएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया की तीसरी लिस्ट में 4 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. इसमें सागवाड़ा से मौजूदा विधायक रामप्रसाद डिंडोर का टिकट काट दिया गया है. रामप्रसाद डिंडोर 2018 के विधानसभा चुनावो में पहली बार बीटीपी से चुनाव लडे़ थे और जीत गए. इस बार भी वे टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उनका टिकट काट दिया गया. इस बार सागवाड़ा विधानसभा सीट से बीएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत खुद मैदान में होंगे. मोहनलाल पहली बार चुनाव लडेंगे. वे वरदा गांव के रहने वाले है.

Advertisement

फाउंडर मेंबर को मिला टिकट

डूंगरपुर विधानसभा सीट की बात करें तो बीएपी ने कांतिलाल रोत को टिकट दिया है. कांतिलाल इससे पहले बीटीपी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके है,लेकिन से हार गए और तीसरे नंबर पर रहे थे. इस बार भी डूंगरपुर से कांतिलाल के अलावा अनुतोष रोत भी बड़े दावेदार थे,लेकिन पार्टी के फाउंडर मेंबर कांतिलाल को टिकट मिला. वहीं, बांसवाड़ा के गढ़ी से मणिलाल गरासिया को टिकट दिया गया है.

वहीं, उदयपुर के झाड़ोल सीट से दिनेश पांडोर को प्रत्याशी बनाया है. बीएपी ने अपनी 3 सूचियों में अब तक 19 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. डूंगरपुर जिले की सभी 4 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए है. चौरासी से मौजूदा विधायक राजकुमार रोत और आसपुर से उमेश डामोर को प्रत्याशी बनाया है.

ये भी पढ़ें- RLP Foundation Day: चुनावी तैयारियों के बीच आज जयपुर में स्थापना दिवस मनाएगी RLP, चंद्रशेखर रावण भी रहेंगे मौजूद


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.