राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ICU में भर्ती, डॉक्टरों की 9 टीम कर रही विशेष निगरानी

जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभागों की टीमों की देखरेख में राज्यपाल का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती जांच में मूत्र संक्रमण की समस्या सामने आई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Governor Haribhau Bagade in ICU: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को बुखार होने के बाद सोमवार (10 मार्च) को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया. राज्यपाल आज दोपहर करीब 1 बजे रूटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे, जहां जांच के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुखार और घबराहट की शिकायत हुई. चिकित्सकों ने बताया कि बागडे पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित हैं, उन्हें देखभाल और उपचार के लिए भर्ती किया गया है तथा रक्त व अन्य चिकित्सकीय जांचें की जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभागों की टीमों की देखरेख में राज्यपाल का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती जांच में मूत्र संक्रमण की समस्या सामने आई है.

राज्यपाल को ICU-2 में भर्ती किया गया

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अस्पताल पहुंचकर राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली. चिकित्सकों ने कहा कि बागडे को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के मेडिकल ICU-2 में भर्ती किया गया है.

9 टीम कर रही है निगरानी

बताया जा रहा है राज्यपाल आज दोपहर करीब 1 बजे रूटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे, जहां जांच के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुखार और घबराहट की शिकायत हुई. डॉक्टरों के अनुसार यूरिन इन्फेक्शन और किडनी से जुड़ी हल्की समस्या के चलते उन्हें निगरानी में रखा गया है. जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी सहित 9 वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड इलाज कर रहा है.

Advertisement

राज्यपाल के अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ने के लिए 2 बच्चों की बाध्यता खत्म, विधानसभा में पारित हुआ विधेयक

Advertisement