Rajasthan Weather: बार‍िश थमते ही तपने लगा राजस्‍थान, बाड़मेर का तापमान 47 ड‍िग्री के पार 

Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मई और जून में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है. इन दोनों महीनों के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से काफी ज्यादा हीटवेव चलने का पूर्वानुमान है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में गर्मी और हीटवेव का अलर्ट है.

New Weather Alert: राजस्‍थान में बार‍िश का दौर खत्‍म होते ही पारा चढ़ने लगा. बाड़मेर और फलोदी में भीषण गर्मी पड़ने लगी. गर्मी से लोग तपने लगे है. सुबह 10 बजे के बाद से सड़क पर इक्का-दुक्‍का लोग ही द‍िखते हैं. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बाड़मेर का पारा बढ़कर 47.3° तक पहुंच गया. 46.8°C अधिकतम तापमान के साथ राजस्थान का ही फलोदी शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि जैसलमेर 46.5°C के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा.

बाड़मेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा   

वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री के मध्य दर्ज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.8 डिग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया है. राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आगामी दिनों में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है.  

Advertisement

अगले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद  

आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 हीटवेव रिकॉर्ड किए जाते हैं. लेकिन इस साल भारत मौसम विभाग दी है कि हीटवेव वाले दिनों की संख्या मई और जून में औसत से 5 से 7 दिन ज्यादा रहेगी. फिलहाल अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद है.

मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी की संभावना 

जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन हीटवेव और ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है. दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के मध्य दर्ज होने और कहीं-कहीं हीटवेव, ऊष्णरात्री दर्ज होने की संभावना है. आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50Kmph) और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: NEET पेपर में गड़बड़ी के मामले के बीच सीएम भजनलाल का बयान, कहा- ढाई साल की सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं