राजस्थान में नर्स, कंपाउंडर और चिकित्सकों के पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा ने दिए संकेत 

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि अब तक आयुर्वेद विभाग में लगभग 1700 पदों पर भर्तियां पूरी की जा चुकी हैं और जल्द ही नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan News: आयुर्वेद विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने संकेत दिए हैं कि विभाग में जल्द ही नई भर्तियां निकाली जाएंगी. उन्होंने कहा कि नर्स, कंपाउंडर (जूनियर ग्रेड) और चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.

झुंझुनूं दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्य सरकार आयुर्वेद सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है. प्रदेशभर में करीब 2000 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जा चुके हैं, जहां दवाइयों, लैपटॉप और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

Advertisement

आरोग्य मंदिर में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति भी की जा रही है

उन्होंने बताया कि प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति भी की जा रही है. इससे लोगों को नियमित योग अभ्यास का लाभ मिल रहा है और आयुर्वेद एवं योग आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को गांव-गांव तक पहुंचाना है.

आयुर्वेद विभाग में लगभग 1700 पदों पर भर्तियां पूरी हुईं 

डॉ. बैरवा ने कहा कि अब तक आयुर्वेद विभाग में लगभग 1700 पदों पर भर्तियां पूरी की जा चुकी हैं और जल्द ही नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने यह भी संकेत दिए कि बजट घोषणाओं के अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं आने वाले समय में की जा सकती हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं में नई उम्मीद जगी है.

यह भी पढ़ें- एमडी चोपदार का बालमुकुंद आचार्य पर हमला, बोले- वे सिर्फ शहर की शांति व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं