राजस्थान में TB के खिलाफ विशेष अभियान, दो महीने में हुई 19 लाख लोगों की जांच

खींवसर ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 32,102 नए टीबी मरीजों की पहचान की गई, जिनमें 10,457 ऐसे मरीज शामिल हैं, जिनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में 19 लाख लोगों की टीबी की जांच

Rajasthan News: राजस्थान में तपेदिक यानी TB रोग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत प्रदेश में करीब 19 लाख लोगों की जांच की गई. टीबी मुक्त अभियान को 24 मार्च 2026 को शुरू की गई थी.  इस अभियान का नाम ‘टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय विशेष अभियान' रखा गया है. और महज दो महीने में राजस्थान में 19 लाख लोगों की जांच उल्लेखनीय उपलब्धि है.

इस बारे में राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य में 24 मार्च से 11,328 उच्च जोखिम वाले गांवों और वार्डों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.

Advertisement

1.41 लाख से अधिक ‘NAAT' जांचें कराई गईं

खींवसर ने बताया कि अभियान के तहत अब तक करीब पांच हजार आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 18.93 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई है. समय पर और सटीक जांच सुनिश्चित करने के लिए 16.51 लाख ‘चेस्ट एक्स-रे' और 1.41 लाख से अधिक ‘NAAT' जांचें कराई गईं.

खींवसर ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 32,102 नए टीबी मरीजों की पहचान की गई, जिनमें 10,457 ऐसे मरीज शामिल हैं, जिनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं थे.

राजस्थान टीबी मुक्त बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा

आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान टीबी मुक्त बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “टीबी मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ‘निरामय राजस्थान' के विजन के तहत टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग, शीघ्र जांच, जन जागरूकता, पोषण सहायता और सामुदायिक सहभागिता को प्राथमिकता दे रही है.

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, तकनीक और संवेदनशीलता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर टीबी के खिलाफ इस लड़ाई को हर हाल में जीता जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता ही नहीं... मां, दूसरी पत्नी और भांजी को भी कार में फूंका, पुलिस ने 180 डिग्री मोर दी पूरी कहानी