Rajasthan: जयपुर में खुलेगा महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय, विधानसभा में बहस के बाद बिल पारित

राज्य सरकार की योजना हर संभाग में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने की है, जिन्हें इस विश्वविद्यालय से संबद्धता दी जाएगी. इसके साथ ही निजी कॉलेजों को भी विश्वविद्यालय से संबद्धता लेने की अनुमति दी जा सकेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Maharana Pratap Sports University Bill 2026: राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय बिल 2026 बहस के बाद पारित कर दिया गया. विधेयक पर हुई चर्चा के बाद सदन ने इसे मंजूरी दे दी. बिल पर जवाब देते हुए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेज संचालित किए जाएंगे. राज्य सरकार की योजना हर संभाग में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने की है, जिन्हें इस विश्वविद्यालय से संबद्धता दी जाएगी. इसके साथ ही निजी कॉलेजों को भी विश्वविद्यालय से संबद्धता लेने की अनुमति दी जा सकेगी.

चर्चा के दौरान खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को लेकर हल्के अंदाज में टिप्पणी भी की. उन्होंने कहा कि आज के समय में एक खिलाड़ी को तैयार करने के लिए कई विशेषज्ञों की जरूरत होती है. इनमें स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट भी शामिल होते हैं जो खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए मानसिक रूप से तैयार करते हैं.

राठौड़ ने उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार किसी खास परिस्थिति या व्यक्ति को देखकर भी खिलाड़ी में प्रतिस्पर्धा और उत्साह पैदा होता है. इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि डोटासरा और मदन दिलावर की जोड़ी स्पोर्ट्स साइकोलॉजी के उदाहरण के तौर पर देखी जा सकती है. इस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुस्कराते हुए कहा कि दोनों को साथ में खाना खिला दीजिए.

यह भी भी पढ़ें-

Rajasthan: घरेलू गैस की कीमतों में भारी उछाल, सदन में ज़ोरदार हंगामा; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

'चुप्पी से लगता है कि कुछ छुपाया जा रहा है', ईरान संकट और गैस सप्लाई के मुद्दे पर बोले सचिन पायलट

Advertisement