राजस्थान के निकाय चुनाव में महाराष्ट्र की पार्टी की भी होगी एंट्री, बताया- क्या होगी इलेक्शन की रणनीति

राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर दोनों मुख्य पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है. बीजेपी और कांग्रेस ने रणनीतिक बैठक भी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है.

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. बीजपी और कांग्रेस जहां चुनावी रणनीति पर काम कर रही है, वहीं एक और पार्टी की एंट्री हो गई है. महाराष्ट्र में प्रभाव रखने वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) भी निकाय चुनाव को लेकर चर्चा कर रही है. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सीटों को लेकर मंथन जारी होने की भी बात कही. 

बीजेपी के साथ लड़ेगी पार्टी- अठावले

अठावले ने कहा कि राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में उनकी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. इसके लिए वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे. कितनी सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा, इसे लेकर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि मोदीजी ने बहुत काम किया है और उन्हें 13 साल से मंत्री पद दिया है.  उनकी पार्टी बीजेपी के समर्थन से ही मैदान में उतरेगी. 

Advertisement

छात्र प्रदर्शन पर बोले- कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए

छात्रों के प्रदर्शन को लेकर रामदास आठवले ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग उनके यहां (महाराष्ट्र) से ही हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सबको माफ करने के लिए कहा और किसी भी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने के लिए कहा और शिक्षा मंत्री ने भी इस्तीफा दिया.

उन्होंने कहा कि उनका निवेदन है कि कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए. सरकार ने कठोर कानून बनाया और सभी मांगें मानीं. एक लड़की ने प्रधानमंत्री को अपशब्द बोले, लेकिन प्रधानमंत्री ने उसे भी माफ कर दिया.

मैं भी आंदोलन से यहां पहुंचा, लाठीचार्ज गलत- अठावले

रामदास आठवले ने कहा, "मैं भी आंदोलन करके यहां पहुंचा हूं. लाठीचार्ज यूंही नहीं होता, मुझे भी पता है. मैं लाठीचार्ज का समर्थन नहीं करता, लेकिन संसद भवन तक मार्च करना भी गलत है. प्रदर्शन करने वाले लोगों ने तोड़फोड़ की. पुलिस ने कोई गलती की है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है." 

राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया. उन्हें पता था कि छात्र भी वहां प्रदर्शन करने की बात कह रहे थे. उनके खिलाफ असंसदीय शब्दों के प्रयोग और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ निराधार आरोप लगाने का हवाला देते हुए लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है.

Advertisement

ममता और अखिलेश में सरकार बदलने का दम नहीं

रामदास आठवले ने कहा कि ममता दीदी और अखिलेशजी में इतना दम नहीं है कि वे सरकार ही बदल दें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड़ लोगों को आवास मिला है. रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कई कार्य किए गए हैं. मुद्रा लोन का फायदा करोड़ों लोगों को मिला है और 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को गैस कनेक्शन मिले हैं. विपक्ष को हराने की ताकत हममें हैं.

यह भी पढ़ेंः IPS कांबले शरण गोपीनाथ का बड़ा एक्शन, रातों-रात ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को कर दिया निलंबित