पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर 3 दुकानों में घुसे चोर, व्यापारियों में गुस्सा; भूख हड़ताल की चेतावनी

इलाके में चोरी की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने आंदोलन चेतावनी की है. वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अजमेर में केसरगंज क्षेत्र में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

राजस्थान के अजमेर में पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर 3 दुकानों में चोर घुस गए. 7-8 बदमाशों ने ने देर रात तीनों दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. हालांकि, 2 दुकानों से ही कैश ले जाने में कामयाब हो पाए. इस घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में केसरगंज पुलिस चौकी के पास चोरी की घटनाओं के बाद व्यापारी परेशान हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा. 

2 दुकान से कैश गायब, तीसरी में लॉक नहीं तोड़ पाए

वीडियो के मुताबिक, बदमाशों ने बिना किसी हथियार के दुकानों के शटर ऊपर उठाकर अंदर प्रवेश किया. फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. मनीष कंप्यूटर की दुकान से करीब 60 हजार रुपये कैश , जबकि महेश मिष्ठान भंडार से करीब 15 हजार रुपये चोरी कर लिए गए. वहीं, प्रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भी चोर घुसे. लेकिन गल्ले में इलेक्ट्रॉनिक लॉक होने के कारण वे नकदी या अन्य कीमती सामान नहीं ले जा सके.  

Advertisement

पुलिस का दावा- जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी

क्लॉक टावर थाना प्रभारी विक्रम सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. अधिकारियों का दावा है कि कैमरों में दिखाई दे रहे आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. 

इलाके में दहशत और नाराजगी

इधर, व्यापारियों की गुस्सा बुरी कदर फूट पड़ा है. एक व्यापारी ने तो यहां तक कहा कि अगर पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा नहीं किया तो वह भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होगा. घटना के बाद पूरे केसरगंज बाजार में दहशत और नाराजगी का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ेंः जयपुर से आई फोटो को देख जोधपुर में मचा हड़कंप, हाईवे की ओर दौड़े पुलिस और अधिकारी

Topics mentioned in this article