"गहलोत तो खुद अपराधी हैं", बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान, पांचना बांध मामले पर गरमाई सियासत

पांचना बांध विवाद प्रकरण पर मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराया. पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अब बीजेपी सरकार इसका समाधान निकालेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अशोक गहलोत के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार.

जोधपुर में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले और पांचना बांध (करौली) विवाद को लेकर राजस्थान में सियासत गरमाई हुई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी. साथ ही पांचना बांध विवाद में गहलोत को ही जिम्मेदार ठहराया. दोनों मामले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जोधपुर पावटा अस्पताल में महिलाओं की सेहत खराब होने की घटना चिंताजनक है. इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल इस घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

अस्पताल की व्यवस्था को चाक-चौबंद होगी- राठौड़

कोटा, बीकानेर और फिर जोधपुर में भी प्रसूताओं की तबियत बिगड़ने पर प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों की व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद किया जाएगा. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो.

Advertisement

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा- गहलोत ने मुद्दा क्यों नहीं सुलझाया?

उन्होंने पांचना बांध विवाद में गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत आज इस मुद्दे पर बोल रहे हैं, लेकिन हकीकत में वह खुद इसके अपराधी हैं. उन्होंने पूछा कि जब राज्य में 5 साल तक गहलोत की सरकार थी, तब उन्होंने इस विवाद को क्यों नहीं सुलझाया.

पांचना बांध विवाद का हल निकालेगी सरकार

राठौड़ ने सवाल पूछा कि आखिर गहलोत ने पांचना बांधा के प्रकरण को ठंडे बस्ते में क्यों डाला? कांग्रेस ने इस संवेदनशील मुद्दे पर सिर्फ राजनीति की है. उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अब भाजपा सरकार इस पूरे मामले को हाथ में लेकर पांचना बांध विवाद का स्थायी समाधान निकालने जा रही है.

यह भी पढ़ेंः जोधपुर में 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में खींवसर का बयान, बोले- कोटा और बीकानेर से अलग केस