IPS कांबले शरण गोपीनाथ का बड़ा एक्शन, रातों-रात ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को कर दिया निलंबित

अवैध खनन में मिलीभगत की शिकायतों के चलते चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है. एसपी ने साफ किया है कि अगर आरोप सही साबित हुए तो और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
डीग एसपी आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ के एक्शन से महकमे में हड़कंप मच गया.

डीग में अवैध खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. चारों पुलिसकर्मियों की अवैध खनन में संलिप्तता की बात सामने आ रही है. इसी के चलते पुलिस एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने कामा थाना में तैनात एक एएसआई और तीन कांस्टेबलों पर गाज गिरी है. अगर अवैध खनन में उनकी संलिप्तता या मिलीभगत सिद्ध होती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ नियमानुसार सख्त कदम भी उठाए जाएंगे. इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. 

शुरूआती शिकायत के आधार पर कार्रवाई, जांच जारी

जानकारी के अनुसार, एएसआई पूरन सिंह, कांस्टेबल चंद्रशेखर, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल प्रशांत को रविवार (2 अगस्त) देर रात निलंबित करने के आदेश जारी किए गए. जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर सामने आई शिकायतों और तथ्यों के आधार पर चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है. 

Advertisement

अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा कदम

एसपी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. 

कई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी रडार पर

वहीं, मामले की जांच पूरी होने के बाद अन्य संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है. फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर पुलिस विभाग की नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ेंः सद्दाम खान 250 किमी पैदल चलकर लाया 101 लीटर गंगाजल, सावन के पहले सोमवार पर भगवान श‍िव का क‍िया जलाभ‍िषेक