राजस्थान: नगर निकाय चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ड्राफ्ट सूची से घट गए 3.22 लाख मतदाता

राजस्थान की 309 स्थानीय निकायों में से 195 नगर निकायों के कुल 1.10 करोड़ मतदाताओं में से 56,57,921 पुरुष और 53,49,578 महिलाएं हैं. विशेष रूप से, इस बार 377 ट्रांसजेंडर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान: नगर निकाय चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी

राजस्थान में पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है. बुधवार को नगर निकाय चुनाव के लिए फाइनल वोटरलिस्ट जारी कर दी गई है. निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेश की कुल 309 स्थानीय निकायों में से प्रथम चरण में 195 निकायों की मतदाता सूची सार्वजनिक कर दी गई है. बाकी 113 निकायों के लिए मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम अभी अलग से चल रहा है. राज्य के 39 जिलों में नगर निकायों के 6,485 वार्डों और 12,198 मतदान केंद्र बनाए गए है. 

लिस्ट में जुड़े 2 लाख से अधिक नए नाम

निर्वाचन आयुक्त के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट सूची में कुल 1,13,29,913 मतदाताओं के नाम शामिल थे. सूची के संशोधन और अपडेशन की प्रक्रिया के दौरान 2,27,879 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि दोहरी प्रविष्टि या अन्य कारणों से 5,49,916 मतदाताओं के नाम हटाए गए. 

Advertisement

इस फेरबदल के बाद अब अंतिम सूची में कुल 1,10,07,876 मतदाता दर्ज किए गए हैं. ड्राफ्ट सूची की तुलना में अंतिम सूची में लगभग 3.22 लाख मतदाताओं की कमी आई है, जो करीब 2.90 प्रतिशत की ऋणात्मक गिरावट है. अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और ट्रांसेंडर्स की भी सक्रिय भागीदारी दिख रही है.

जोधपुर में सबसे ज्यादा वोटर कमी हुई

195 नगर निकायों के कुल 1.10 करोड़ मतदाताओं में से 56,57,921 पुरुष और 53,49,578 महिलाएं हैं. विशेष रूप से, इस बार 377 ट्रांसजेंडर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जो लोकतंत्र की समावेशी तस्वीर को दर्शाता है. राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जिला स्तर पर जोधपुर में 16.9 प्रतिशत और उदयपुर में 11.50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जबकि बाड़मेर में 2.50 प्रतिशत और नागौर में 2.40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है.

यह भी पढे़ं-

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर उलझा पेंच, यूडीएच मंत्री खर्रा ने अब कही 'ट्रिपल टेस्ट' के तहत सर्वे की बात

निकाय-पंचायत चुनावों में 2 से ज्यादा बच्चों के मामले में राहत देने की तैयारी, शैक्षणिक योग्यता की शर्त नहीं

Advertisement