पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां शुरू, डोटासरा-जूली की मौजूदगी में एक्शन प्लान पर मंथन

कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ ने चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की. डोटासरा और जूली समेत तमाम दिग्गजों की मौजूदगी में पार्टी को ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान कांग्रेस की बैठक.

राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है. चुनावी तैयारियों के लिए राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ ने बैठक की. प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यशाला और बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद रहे. इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. 

संगठन मजबूत करने से लेकर चुनावी रणनीति तक मंथन

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से आयोजित इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. चुनाव से पहले कांग्रेस का फोकस गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने पर है. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, चुनावी रणनीति तैयार करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर काम शुरू हो गया है. दिग्गजों की मौजूदगी में पार्टी ने चुनावी रणनीति को लेकर मंथन किया. 

Advertisement

पंचायत चुनाव की कवायद भी तेज

बता दें कि पंचायती राज विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला कलेक्टरों और उपमंडल मजिस्ट्रेटों (SDM) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. विभाग के सचिव और आयुक्त जोगाराम ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए थे. सभी कलेक्टरों और एसडीएम को पंचायती राज संस्थाओं में निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित करने का अधिकार दिया है. 

यह भी पढ़ेंः पूर्व IAS अमृत लाल मीणा के गांव में लोग बोले- नाम किया रोशन; सरकार ने सौंपी है परीक्षा सुधार की जिम्मेदारी