राजस्थान पुलिस की 25 महिला कार्मिक लेंगी NSG कमांडो ट्रेनिंग, 12 हफ्ते चलेगा प्रशिक्षण

राजस्थान पुलिस की 25 महिला जवान NSG कमांडो बनेंगी. मानेसर में 12 हफ्ते की कठिन ट्रेनिंग शुरू हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान महिला NSG कमांडो की ट्रेनिंग.

राजस्थान पुलिस की 25 महिला पुलिस कार्मिक अब राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) से विशेष कमांडो प्रशिक्षण लेंगी. आरएसी और एमबीसी कैडर से चयनित इन महिला कार्मिकों का 12 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण 24 अगस्त से 13 नवंबर 2026 तक मानेसर स्थित NSG प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होगा. प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पहले रविवार को पांचवीं बटालियन आरएसी, घाटगेट जयपुर में एडीजी आर्म्स बटालियन्स राजस्थान रूपेन्द्र सिंघ ने सभी महिला कार्मिकों को ब्रीफ किया. उन्होंने NSG कमांडो प्रशिक्षण की अहमियत बताते हुए जवानों को कड़े अनुशासन, अत्याधुनिक हथियार तकनीक और जीरो एरर की नीति को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

एडीजी (आर्म्स बटालियन्स राजस्थान) रूपेन्द्र सिंघ ने ब्रीफिंग दी.

एडीजी ने दिया ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा' का मूल मंत्र

एडीजी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला कार्मिकों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी क्षमता और आत्मविश्वास के साथ कार्रवाई करने में सक्षम बनाना है. उन्होंने ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा' के मूल मंत्र के साथ जवानों को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं. ब्रीफिंग के बाद एडीजी रूपेन्द्र सिंघ ने सभी 25 महिला कार्मिकों को राजकीय वाहनों से NSG प्रशिक्षण केंद्र, मानेसर के लिए रवाना किया. इस दौरान डीआईजी आरएसी विनित बंसल सहित चतुर्थ और पांचवीं बटालियन आरएसी के कमांडेन्ट मौजूद रहे. 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः जयपुर नगर निगम की मतगणना का सेंटर बदला, कॉमर्स कॉलेज नहीं भवानी निकेतन में होगी 150 वार्डों की गिनती