नियम तोड़ने वालो पर चला राजस्थान पुलिस का डंडा, 8 दिन में काटे 70 हजार से ज्यादा चालान

राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस के खास अभियान के तहत 8 दिन में 70,735 चालान काटे गए. सबसे बड़ी कार्रवाई ब्लैक फिल्म और नकली नंबर प्लेट वालों के खिलाफ की गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan traffic News
NDTV

Rajasthan News: राजस्थान में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. राज्य और यातायात पुलिस के जरिए अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न, फर्जी नंबर प्लेट और अनाधिकृत लाल-नीली बत्तियों के खिलाफ एक विशेष अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है. पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए महज आठ दिनों के भीतर 70,735 से अधिक प्रवर्तन कार्रवाइयां की हैं.महानिदेशक पुलिस  राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर यह अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है. 

 गुरुवार को 10,858 वाहनों पर  की कार्रवाई

इस कैंपेन के तहत 11 जून को रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10,858 गाड़ियों का चालान किया और कई को सीज किया. इसमें सबसे ज्यादा 4,119 मामले गाड़ियों पर गैर-कानूनी तरीके से काली फिल्म लगाने के पाए गए. इसके अलावा, गैर-कानूनी नंबर प्लेट के 2,716 मामले, बिना इजाज़त लिखे शब्द और लिखावट के 1,570 मामले, गैर-कानूनी बॉडी/चेसिस बदलने के 1,088 मामले, बिना इजाज़त लाल-नीली बत्ती या हूटर के 746 मामले और कान फाड़ने वाले प्रेशर/एयर हॉर्न के 619 मामलों में सख्त कार्रवाई की गई.

Advertisement

ब्लैक फिल्म और फर्जी नंबर प्लेट बने सबसे बड़े उल्लंघन

4 से 11 जून तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा शौक गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म चढ़ाने और फर्जी नंबर प्लेट लगाने का देखा गया. आठ दिनों में कुल 27,451 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई, जबकि 18,212 फर्जी या नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के खिलाफ कार्रवाई की गई. इसके साथ ही, पुलिस ने 9,734 अवैध लेखन, 6,790 अवैध मॉडिफिकेशन, 4,790 अनुचित लाल-नीली बत्ती/हूटर और 3,758 प्रेशर हॉर्न के खिलाफ डंडा चलाया है.

 जून महीने तक जारी रहेगी  कार्रावईयां

इस अभियान की  को लेकर डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि  यह अभियान वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल को खत्म करने को लेकर है.  लोगों को यह समझना होगा की सड़क सुरक्षा और आमजन के लिए एक गंभीर खतरा है. यह अभियान पूरे जून महीने तक जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें; B.Ed में एडमिशन के लिए 14 जून को होगा PTET-2026 एग्जाम, 41 जिलों में बनाया गया 300 केंद्र

Topics mentioned in this article