राजस्थान में पुलिस महकमे में ट्रांसफर की लंबी लिस्ट जारी, एक साथ 925 कॉन्स्टेबल के तबादले

राजस्थान में आज पुलिस विभाग में बड़ा तबादला देखने को मिली है. एक साथ प्रदेशभर में 925 पुलिस कॉन्स्टेबल के ट्रांसफर की लिस्ट आई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

राजस्थान में पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल हुआ है. पहले प्रदेशभर में 49 ASP के ट्रांसफर हुए. इसके बाद अब बड़ी संख्या में पुलिस कॉन्स्टेबल के तबादले के किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय ने 925 पुलिस कांस्टेबल के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं.  आईजी राहुल कोटोकी ने कॉन्स्टेबल के तबादले के आदेश जारी किए हैं. पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश के साथ प्रदेशभर के थानों में कॉन्स्टेबल की तैनाती की गई. इसके अलावा हनुमानगढ़ जिले में 9 उपनिरीक्षक और 41 सहायक उप निरीक्षक के तबादले हुए हैं. साथ ही हनुमानगढ़ में 24 हेड कॉन्स्टेबल और 31 कॉन्स्टेबल के ट्रांसफर किए गए. 

49 ASP के भी तबादले

इससे पहले गुरुवार देर रात प्रदेश में 49 अत‍िर‍िक्‍त पुल‍िस अधीक्षक (ASP) के ट्रांसफर हुए हैं. जयपुर कम‍िश्‍नरेट के अंदर 6 एड‍िशनल डीसीपी स्‍तर के अध‍िकार‍ियों को नई जिम्‍मेदारी म‍िली है. कई महत्वपूर्ण जिलों और अपराध अनुसंधान शाखाओं के कमान अधिकारी रातों-रात बदल दिए गए हैं. जयपुर में ट्रैफ‍िक में तैनात एडिशनल SP समीर दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया गया है. वहीं, जयपुर ग्रामीण से रजनीश पूनिया को एडिशनल DCP वेस्ट लगाया गया है.

Advertisement

अब राजस्थान में एक साथ 925 पुलिस कॉन्स्टेबल के तबादले के आदेश जारी हुए हैं. वहीं, हनुमानगढ़ जिले में एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने 9 उपनिरीक्षक, 41 सहायक उप निरीक्षक और 24 हेड कांस्टेबल के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की.

यहां देखें 925 कॉन्स्टेबल के ट्रांसफर की लिस्ट

1942 by Shyamji Tiwari

यह भी पढे़ं- 

राजस्‍थान में 49 ASP का ट्रांसफर, देखें पूरी ल‍िस्‍ट क‍िसकी कहां हुई पोस्‍ट‍िंग 

24 साल की उम्र में बने IPS, 13 साल की नौकरी में कई पदक; 37 साल की उम्र में इस्‍तीफा देकर चर्चा में आए DCP