राजस्थान से वर्ष 2024-25 के दौरान राजनीतिक दलों को कुल 112.97 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, इस राशि में सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय जनता पार्टी को मिला है, जबकि कांग्रेस काफी पीछे रही. रिपोर्ट के मुताबिक, BJP को 87.51 करोड़ रुपये मिले, जो कुल चंदे का करीब 77 प्रतिशत है. वहीं, कांग्रेस को केवल 25 करोड़ रुपये मिले, जिसकी हिस्सेदारी करीब 22 प्रतिशत रही.
AAP और सीपीएम को 50 लाख से भी कम चंदा
राजस्थान देश में राजनीतिक चंदा देने के मामले में सातवें स्थान पर रहा. सबसे ज्यादा चंदा कॉर्पोरेट और बिजनेस समूहों से आया, जिन्होंने 69.27 करोड़ रुपये दिए. आम आदमी पार्टी को 39 लाख और CPI(M) को मात्र 7 लाख रुपये का चंदा मिला. बाकी दलों को 1 प्रतिशत से भी कम फंडिंग मिली.
व्यक्तिगत दानदाताओं ने दिया 43 करोड़ से ज्यादा का चंदा
व्यक्तिगत दानदाताओं का योगदान 43.70 करोड़ रहा. हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने BJP को 15 करोड़ और कांग्रेस को 10 करोड़ रुपये दिए. वेदांता समूह ने BJP को करीब 67 करोड़ का योगदान दिया. इसके अलावा श्री सीमेंट ने 15 करोड़, वंडर सीमेंट ने 11 करोड़, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड ने 5 करोड़ और श्रीराम इंडस्ट्रीज ने 3 करोड़ रुपये BJP को दिए.
यह भी पढ़ेंः दिल्ली मेट्रो में लगेगा 5000 रुपये तक जुर्माना, फर्श पर बैठने से लेकर कोच में घुसने तक होगा सख्त एक्शन