सचिन पायलट समझ भी गए, संभल भी गए... अशोक गहलोत को अब किसने याद दिलाया मानेसर कांड?

टोंक में बीजेपी के कार्यक्रम के दौरान राधा मोहन दास अग्रवाल ने सचिन पायलट पर तीखा हमला बोला है, यहां तक पायलट का बहरूपिया विधायक करार दिया, जिसके बाद अशोक गहलोत ने मानेसर कांड को लेकर राजस्थान बीजेपी प्रभारी के बयान पर पलटवार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अशोक गहलोत का बीजेपी प्रभारी के 'बहुरूपिया' वाले बयान पर पलटवार

Rajasthan News: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के टोंक दौरे के बाद पूर्वी राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है. पायलट के प्रभाव वाले क्षेत्र से भाजपा पूर्वी राजस्थान में अपनी पकड़ मजबूत करने का स्पष्ट संदेश देना चाहती है. इस दौरान टोंक में मंच से भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि टोंक में भाजपा को सभी चार सीट जीतनी हैं, अग्रवाल ने कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट पर तीखे निजी और राजनीतिक प्रहार किए. BJP प्रभारी ने पायलट को 'बाहरी' बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानबूझकर इस आयोजन के लिए टोंक को चुना है, क्योंकि असल में टोंक 'भाजपा का गढ़' है. 

सचिन पायलट को बताया बहुरूपिया विधायक

राजस्थान बीजेपी प्रभारी ने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि टोंक में एक बहुरूपिया विधायक बन गया है. ना तो वह टोंक का रहने वाला है और ना ही राजस्थान के लिए रहने वाला है, लेकिन टोंक के भोले लोगों ने उनको टीका लगा दिया. इस विधायक की एक टांग कांग्रेस में रहती है, और दूसरी कहां है, इसका किसी को पता नहीं. उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा की नजर टोंक जिले की सभी चारों सीटों पर है. 

Advertisement

बीजेपी प्रभारी पर अशोक गहलोत का पलटवार

सचिन पायलट पर भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया. दरअसल, अशोक गहलोत से भाजपा प्रभारी के उस बयान पर प्रतिक्रिया ली गई, जिसमें उन्होंने कहा कि टोंक के जो स्थानीय विधायक हैं वे बहुरूपिया हैं, उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है, एक जाने कहां रहती है.

मानेसर कांड को गहलोत ने फिर किया याद

इस अशोक गहलोत ने मानेसर कांड को एक बार फिर से याद करते हुए कहा कि सचिन पायलट समझ भी गए हैं संभल भी गए हैं. उन्हें एहसास हो गया है कि एक बार गलती करने का क्या परिणाम होता है. राधा मोहन दास अग्रवाल को जवाब देते हुए कहा कि कहा कि पायलट कांग्रेस में ही रहेंगे. सचिन पायलट सब समझ भी गए हैं और संभल भी गए हैं. उनकी दोनों टांगें कांग्रेस में ही हैं, कहीं नहीं जाएंगी. पार्टी एकजुट है, पहले उन्हें बहला-फुसला मानेसर ले गए थे, लेकिन अब ये गलती नहीं करेंगे. 

बता दें कि अशोक गहलोत पश्चिम बंगाल से लौटे हैं, उन्होंने कहा कि BJP हर संस्था का इस्तेमाल कर रही है, चाहे चुनाव आयोग हो, ED हो या कोई और संस्था. सबका दुरुपयोग चुनाव लड़ने के लिए हो रहा है. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के सातों सांसदों के भाजपा में विलय से जुड़े सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा आपको जो हथकंडे वाले कैंपेन हैं, षड्यंत्र वाले चुनाव हो रहा है तो सोच सकते हो कुछ भी हो सकता है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

मारवाड़ में बढ़ा सियासी तापमान, मैदान में उतरी डोटासरा की टीम; क्या है कांग्रेस का प्लान?

Rajasthan Politics: संगठन, चुनाव रणनीति... नितिन नवीन का राजस्थान दौरा क्यों है खास, बीजेपी का आगे क्या प्लान?