Rajasthan Politics: ''भारत में अगर कोई गुर्जर कभी CM बना तो वो सचिन पायलट होंगे'' कांग्रेस के बड़े नेता के बयान से बढ़ी हलचल 

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के अंदर हर जाति का मुख्यमंत्री बन गया, लेकिन आज तक गुर्जर समाज का नंबर नहीं आया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sachin Pilot News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने गुर्जर समाज के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि अगर हिन्दुस्तान के इतिहास में कोई गुर्जर नेता कभी मुख्यमंत्री बना, तो वो सचिन पायलट होगा. कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद राजस्थान की सियासत में हलचल होना तय है. ख़ास तौर पर कांग्रेस के अंदर इस बयान की गूंज सुनी जायेगी. 

धीरज गुर्जर ने कहा कि आज हमारे नेता सचिन पायलट हैं, और अगर हिन्दुस्तान के इतिहास में कोई गुर्जर समाज से मुख्यमंत्री बनेगा वो है सचिन पायलट. उन्होंने कहा कि देश के अंदर हर जाति का मुख्यमंत्री बन गया, लेकिन आज तक गुर्जर समाज का नंबर नहीं आया. लेकिन आपको यह बात भी ध्यान रखना होगी कि कौन आपके वोट लेकर आपके साथ धोखा करता है. 

Advertisement

धीरज ने कहा कि आज समाज से कोई भी नेता बन जाए, लेकिन उसकी पहचान उसकी जाति से ही है. आप ने मुझे इस कार्यक्रम में इस लिए नहीं बुलाया की मैं इतना बड़ा नेता हूं, बल्कि इसलिए बुलाया है कि मेरे नाम के पीछे 'गुर्जर' लगा हुआ है. मेरी जाति के लोग मेरा समर्थन करते हैं. मेरे लिए बिना कहे काम करते हैं. 

धीरज गुर्जर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव है. वो जहाजपुर विधानसभा सीट से वो लगातार दो बार चुनाव हार चुके हैं.  धीरज गुर्जर को प्रियंका गांधी का काफी क़रीबी माना जाता है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन्होंने प्रियंका गांधी के साथ काम किया है. हालांकि राजस्थान में धीरज गुर्जर को किसी एक खेमे का नेता नहीं माना जाता. कहा जाता है कि धीरज गुर्जर सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों से तालमेल बना कर चलते हैं.  

यह भी पढ़ें - Rising Rajasthan: बाबा बालकनाथ समेत भाजपा के कई विधायकों को नहीं मिली एंट्री, SPG ने JECC के दरवाज़े बंद किये


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.