राजस्थान: उदयपुर के कोटड़ा में स्कूल की छत गिरी, आज इसी इलाके में रुकेंगे राज्यपाल बागडे

उदयपुर जिले के कोटड़ा तहसील में स्कूल की छत गिरने से हड़कंप मच गया. आज इसी क्षेत्र में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रात्रि विश्राम करेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज उदयपुर दौरे पर आने वाले है. (फाइल फोटो)

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील के पीपला गांव में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते बच गया. यहां राजकीय माध्यमिक विद्यालय की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया और स्कूल के दो कमरे धराशायी हो गए. गनीमत ये रही कि हादसा रात में हुआ, वरना दिन में बच्चों की जान को खतरा हो सकता था. 

तेज आवाज से खुली जागे ग्रामीण

गांव वालों ने बताया कि रात के वक्त अचानक जोर की आवाज सुनाई दी, जिससे लोग जाग गए. जब बाहर आकर देखा तो स्कूल के दो कमरे टूटकर गिर चुके थे. गांव में चर्चा है कि स्कूल की बिल्डिंग पहले से जर्जर हालत में थी.

Advertisement

आज रात कोटड़ा में रुकेंगे राज्यपाल

इसी कोटड़ा तहसील में आज राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे रात्रि विश्राम करने वाले हैं. उनका दो दिन का उदयपुर दौरा शुरू हो गया है. वे जयपुर से सीधे हेलीकॉप्टर से कोटड़ा पहुंचेंगे और जनजातीय समुदाय से संवाद करेंगे.

राज्यपाल के कार्यक्रम का शेड्यूल

  • दोपहर 3:40 बजे हेलीकॉप्टर से कोटड़ा पहुंचना.
  • ग्राम पंचायत बिलवन में जनजातीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेना.
  • कोटड़ा में रात रुकना.
  • अगली सुबह एकलव्य स्कूल में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलना.
  • चिकित्सा शिविर का जायजा लेना.
  • विवेकानंद मॉडल स्कूल के छात्रावास का निरीक्षण.
  • फिर कोटड़ा से निकलकर दोपहर में उदयपुर विश्वविद्यालय पहुंचना.
  • वहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शिल्पग्राम में अवलोकन.
  • शाम 5 बजे जयपुर के लिए डबोक एयरपोर्ट से रवाना होना.

ये भी पढ़ें:- Analysis: राजस्थान में अचानक इतने एक्टिव क्यों हो गए हैं अशोक गहलोत?

यह VIDEO भी देखें