राजस्थान सचिवालय में लगी आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है वजह

राजस्थान सचिवालय में लगी आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है वजह

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

राजस्थान सचिवालय के डीआईपीआर सेक्शन में आग लगने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है. हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है. डीआईपीआर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. डीआईपीआर के सीएनडी सेक्शन की तरफ आग लगी. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी. हालांकि, तत्काल ही एमसीबी को ट्रिप कर दिया गया. मौके पर  आग पर काबू पाया गया. डीआईपीआर के अधिकारी मौके पर पहुंचे. 

आग की घटना के बाद डीआईपीआर कमिश्नर राकेश शर्मा ने मौके पर जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सेंट्रल न्यूज डेस्क के घटनास्थल को देखा और पूरी वायरिंग चेक करने के निर्देश भी दिए. वहां पर मौजूद जनसंपर्ककर्मी से भी कमिश्नर राकेश शर्मा ने बात की. इस दौरान CND इंचार्ज मनमोहन हर्ष और सचिवालय सिक्योरिटी प्रभारी मनीष पारीक ने कमिश्नर को पूरी घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. 

Advertisement

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

जयपुर में डीआईपीआर सेक्शन में आग के अलावा रामगंज इलाके में ट्रांसफॉर्मेर में भीषण आग लग गई. मीठी कोठी का रास्ता में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस पहुंची. इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई. जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.