एसआई भर्ती परीक्षा का आरोपी राजमोहन गिरफ्तार, करीब 17 महीने से काट रहा था फरारी

एसओजी ने पेपर लीक के आरोपी राजमोहन मीणा को जयपुर से गिरफ्तार किया. 11 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी 15 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी राजमोहन मीणा गिरफ्तार.

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी राजमोहन मीणा को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास की और फ्लाइंग कमांडर के पद पर चयनित हुआ था. एसओजी ने सवाई माधोपुर निवासी राजमोहन मीणा (29) को धर-दबोचा. उसने पेपर लीक गिरोह के सरगना और टोंक निवासी हनुमान प्रसाद मीणा से 10 लाख रुपये में पेपर का सौदा किया था.

राजमोहन ने मेरिट में हासिल की 162 रैंक 

हनुमान प्रसाद मीणा के जरिए राजमोहन की लिखित परीक्षा दिलवाई गई. राजमोहन की मेरिट में 162 रैंक आई और सिलेक्शन हो गया. आरोपी ने आरपीटीसी जोधपुर में प्रशिक्षण भी लिया था. 22 मार्च 2025 को प्रशिक्षण के दौरान फरार हो गया था. 

Advertisement

जयपुर में किराए के कमरे में रह रहा था आरोपी

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी प्रशिक्षण केंद्र और पैतृक घर से फरार होकर जयपुर में करतारपुरा फाटक के पास किराये का कमरा लेकर रह रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर एसओजी जयपुर की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

एसओजी की टीम ने आरोपी को मंगलवार (11 अगस्त) को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया. अदालत ने उसे 15 अगस्त 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा है.

यह भी पढ़ेंः साल में दो बार रिश्वत की डिमांड, ₹10000 लेता रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ खाद्य सुरक्षा अधिकारी