Rajasthan SI Exam 2026: राजस्‍थान SI भर्ती परीक्षा आज से, नकल करने वालों की खैर नहीं; परीक्षा केंद्र पर खास इंतजाम

Rajasthan SI Exam 2026: परीक्षा केंद्रों पर 3 स्तरीय जांच, मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग और कड़ी निगरानी रखी जाएगी. सेंटर के 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे व ई-मित्र बंद रहेंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा आज से शुरू. (फाइल फोटो)

Rajasthan SI Exam 2026: राजस्थान में आज और कल दो द‍िन एसआई भर्ती परीक्षा दो पार‍ियो में होगी. 41 शहरों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर एग्‍जाम होंगे. 1015 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इस बार एजेंसियों की परीक्षा में डमी कैंडिडेट और पेपर लीक के खिलाफ पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तरीय जांच, मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग और कड़ी निगरानी रखी जाएगी. सेंटर के 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे व ई-मित्र बंद रहेंगे.

2 दिन दो पारियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पार‍ियों में आयोजित होगी. पहली पारी सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा होगी. 6 अप्रैल को पहली पारी सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा होगी. 

Advertisement

SOG की रहेगी सख्त निगरानी

पारदर्शी परीक्षा के लिए SOG ने विशेष और सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की है. परीक्षा के दौरान ब्लू-टूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के जरिए नकल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पहली बार व्यापक स्तर पर तकनीकी निगरानी की जा रही है. परीक्षा के दौरान सभी जिलों में स्थित परीक्षा केन्द्रों के आसपास के मोबाइल टावरों का टावर डम्प डेटा प्राप्त किया जाएगा.

परीक्षा केंद्र पर रहेंगे ये खास इंतजाम

  • हर परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य वीडियोग्राफी.
  • केंद्र के बाहर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात. 
  • हर कक्ष में चालू दीवार घड़ी अनिवार्य. 
  • अभ्यर्थी और स्टाफ दोनों के मोबाइल फोन पूर्ण प्रतिबंधित.
  • प्रवेश से पहले आधार कार्ड से पहचान मिलान और हैंड मेटल डिटेक्टर (HMD) से जांच.
  • स्पष्ट फोटोयुक्त पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि का कहर, आज भरतपुर में ऑरेंज अलर्ट, अगले 4 दिन तक राहत नहीं