राजस्थान में 5-6 अप्रैल को होगा SI भर्ती परीक्षा, जानें एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और समय

SI परीक्षा में परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पहल तक सेंटर पर एंट्री दी जाएगी. वहीं इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Rajasthan SI Exam Admit Card

Rajasthan SI Exam Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप निरीक्षक (SI Exam) और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी (गृह विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन आगामी 5 और 6 अप्रैल 2026 को दो चरणों में किया जाएगा. परीक्षा दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस के प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन  की जाएगी. आयोग ने बताया है कि परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए OMR शीट के पांचवें विक्लप को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. वहीं अभ्यर्थी इस परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं. जिसे लेकर आयोग ने घोषणा कर दी है.

एडमिट कार्ड और आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 

आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 2 अप्रैल 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं SSO पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे. आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी इस दिन से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 29 मार्च 2026 से SSO पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे. इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Advertisement

एडमिट कार्ड के लिए भरनी होगी जानकारी

एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्म की तारीख डालकर डाउनलोड किए जा सकेंगे. इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है.

60 मिनट पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पहल तक सेंटर पर एंट्री दी जाएगी. वहीं इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी. आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके. देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं.

परीक्षा केंद्र पर ले जाएं यह दस्तावेज

अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा. यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें. इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें. स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों को पढ़ लें.

आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं. यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें. परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः विदेश से MBBS की डिग्री, 20-25 लाख में FMGE सर्टिफिकेट... 15 फर्जी डॉक्टर और RMC रजिस्ट्रार गिरफ्तार