राजस्थान को विश्व बैंक से मिलेगा 22.5 करोड़ डॉलर, राजमार्ग आधुनिकीकरण के लिए ऋण को मिली मंजूरी

राजस्थान राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना (22.5 करोड़ डॉलर) के तहत राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण को एक आधुनिक और सेवा-उन्मुख राजमार्ग संस्था में बदलने में सहायता दी जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो

Rajasthan News: राजस्थान को विश्व बैंक से बड़ा ऋण मिलने वाला है. सोमवार (13 अप्रैल) को इसकी मंजूरी विश्व बैंक ने दे दी है. इसके तहत राजस्थान में राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना के लिए 22.5 करोड़ डॉलर ( 225 Million) के ऋण को मंजूरी दी है. बताया जा रहा है कि इस परियोजना से 30 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा, सड़क संपर्क बेहतर होगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे. यह परियोजना कृषि, उद्योग, खनन और पर्यटन क्षेत्रों के आर्थिक गलियारों में बेहतर संपर्क के जरिये रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी.

विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने इस नई परियोजना को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य राजस्थान में राजमार्गों की दक्षता, मजबूती और सुरक्षा को बेहतर बनाना है.

Advertisement

राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है और यह भारत के करीब 40 प्रतिशत बाजारों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है. वित्त वर्ष 2015-16 से 2023-24 के बीच राज्य की औसत वार्षिक वृद्धि दर 11 प्रतिशत रही है, लेकिन सड़क ढांचा इस गति से विकसित नहीं हो पाया है.

800 किलोमीटर चयनित राजमार्ग रखरखाव किया जाएगा

बयान में कहा गया, राजस्थान राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना (22.5 करोड़ डॉलर) के तहत राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण को एक आधुनिक और सेवा-उन्मुख राजमार्ग संस्था में बदलने में सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही करीब 800 किलोमीटर चयनित राजमार्ग गलियारों का उन्नयन और रखरखाव किया जाएगा, जिससे वे अधिक सुरक्षित, जलवायु के अनुकूल और यात्रियों के लिए भरोसेमंद बन सकें. इस परियोजना में सड़क सुरक्षा प्रबंधन को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और पूरे राजस्थान में सड़क सुरक्षा में सुधार हो.

इसमें कहा गया कि इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (आईबीआरडी) से मिलने वाले 22.5 करोड़ डॉलर के ऋण की अवधि 35 वर्ष होगी.

यह भी पढ़ेंः धौलपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटा और ताई की मौत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)