"20 अगस्त को राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र करेंगे विधानसभा का घेराव", प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी

राजस्थान विधानसभा के सत्र की शुरुआत से पहले छात्रसंघ चुनाव की घोषणा की मांग की जा रही है. छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों का जयपुर में प्रदर्शन.

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों ने प्रदर्शन किया. छात्रनेता नीरज खींचड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज होती जा रही है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि सरकार में बैठे कुछ लोग नहीं चाहते. शिक्षित युवा राजनीति में आएं, क्योंकि इससे उनकी परिवारवादी राजनीति को चुनौती मिलती है. 

आंदोलनकारी बोले- हमारी मांग अनसुना किया जा रहा 

नीरज खींचड़ ने कहा, "प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र आंदोलनरत हैं. कहीं भूख हड़ताल चल रही है, तो कहीं छात्र पानी की टंकियों पर चढ़कर विरोध जता रहे हैं. विश्वविद्यालय गेट पर धरना देने के बावजूद सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है."

Advertisement

20 अगस्त को होगा आंदोलन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने विधानसभा घेराव की चेतावनी भी दी. 

पुलिस के साथ छात्रों का संघर्ष, कुछ डिटेन

कुछ छात्रों ने राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर पहुंचकर रोड पर जाने की कोशिश भी की. पुलिस छात्रों को रोकते हुए नजर आई. पुलिस को छात्रों के बीच थोड़ी देर संघर्ष हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कुछ छात्रों को डिटेन भी किया.

यह भी पढे़ंः सांसद राजकुमार रोत ने उठाया ओडिशा से जुड़ा सवाल, पूछा- 30 साल बाद भी PESA एक्ट लागू क्यों नहीं?