भजनलाल सरकार के 2 साल vs गहलोत के 5 साल, राजस्थान विधानसभा में आज ऐतिहासिक बहस

राजस्थान में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के 5 साल और वर्तमान भजनलाल सरकार के 2 साल के कामों पर विधानसभा में चर्चा होगी. ऐसे में आज विधानसभा में जोरदार बहस होने की संभावना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

 राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी. आज सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा. सदन की चर्चा इस मायने में खास रहेगी कि दोपहर 2 बजे से बीजेपी सरकार के 2 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल पर चर्चा होगी. सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने-अपने विचार सदन में रखेंगे. पिछले 2 साल में भजनलाल सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, जल प्रबंधन, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है. सरकार का दावा है कि कई वर्षों से लंबित परियोजनाओं को जमीन पर उतारा गया और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाई गई.

भजनलाल सरकार के 10 बड़े काम और प्रमुख योजनाएं

  • ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) का क्रियान्वयन
  • लाडो प्रोत्साहन योजना 
  • 36,000 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण
  • डेढ़ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां
  • मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में वृद्धि
  • दो हजार करोड़ रुपये का डेयरी डेवलपमेंट फंड
  • आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना
  • निवेश प्रोत्साहन योजना (RIPS)
  • हरियालो राजस्थान अभियान

अन्य प्रमुख कार्यः 351 से अधिक विभिन्न भर्ती परीक्षाएं, 92,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने और 2026 के लिए 1 लाख से ज्यादा पदों का कैलेंडर जारी.

गहलोत सरकार की 10 प्रमुख योजनाएं और बड़े निर्णय

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
  • पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली
  • इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
  • इंदिरा रसोई योजना
  • महंगाई राहत कैंप और दस योजनाओं का पैकेज 
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना
  • इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना
  • मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना
  • महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल
  • मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना

अन्य प्रमुख निर्णय: घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली, किसानों को 2 हजार यूनिट तक राहत, बाल गोपाल योजना, अनुप्रति कोचिंग योजना, 19 नए जिलों और 3 नए संभागों का गठन और महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना. 

यह भी पढ़ेंः जयपुर में भी शुरू होगी सरकारी कैब सर्विस, जानिए कब से मिलेगी 'भारत टैक्सी' की सुविधा