राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने शनिवार 30 मार्च से प्रदेश में नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है. इस सिस्टम का असर पूरे राजस्थान पर पड़ेगा और अगले कुछ दिनों तक मौसम प्रभावित रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और झोंकेदार तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
कल कई हिस्सों में बारिश की संभावना
31 मार्च को राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 1 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
बीकानेर में हल्की बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटों में बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा और चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों और दोपहिया वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार खत्म! कब आएगा परीक्षा परिणाम? यहां पढ़ें