राजस्थान में अगले 14 मई तक कैसा होगा मौसम, कब-कब होगी आंधी-बारिश... हीटवेब से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने 1 मई से 14 मई तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान बताया है. इसके तहत आगामी दो हफ्ते तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में कैसा रहेगा आगामी सप्ताह का मौसम

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में कई जिलों में बारिश-आंधी देखी जा रही है. वहीं कहीं-कहीं तो ओलावृष्टि हुई है. बारिश की वजह से राजस्थान में बढ़ रहे हीटवेब से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने 1 मई से 14 मई तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान बताया है. इसके तहत आगामी दो हफ्ते तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. पिछले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश के प्रभाव से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट दर्ज हुई है. वहीं अब आगे भी राहत बनी रहने की संभावना जताई गई है.

राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास (40 से 42 डिग्री) दर्ज किए जा रहे हैं. राज्य में आगामी 4-5 दिन एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दोपहर बाद मेघगर्जन, तेज आंधी (40 50  kmph) व कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.

Advertisement

वहीं 4-5 दिन अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने व हीट वेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है. 

दो हफ्ते तक बारिश का पूर्वानुमान

एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दोपहर बाद आगामी सप्ताह में मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) व कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान राज्य में बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

कैसा होगा तापमान

पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है. जबकि राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः Video: मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में गिलहरी का खौफ,18 लोगों को बनाया शिकार...रेस्क्यू टीम के भी छूटे पसीने