Rajasthan Weather Alert: जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में लू बरपाएगी कहर, जयपुर-कोटा समेत 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. पश्चिमी राजस्थान में भी हीटवेव का दौर तेज हो गया है. जबकि पूर्वी राजस्थान में आंधी और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बीते कुछ दिनों से राजस्थान में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है.

राजस्थान में मौसम का मिलाजुला मिजाज देखने को मिल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कम होने लगा है. एक ओर शुक्रवार (8 मई) से राज्य के पश्चिमी जिलों में हीटवेव का दौर शुरू हो गया. वहीं कुछ जिलों में आंधी बारिश भी देखने को मिली. नागौर, टोंक, अजमेर और सवाईमाधोपुर में दोपहर बाद आंधी के साथ हल्की बरसात देखने को मिली. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पश्चिमी भाग के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में लू की चेतावनी है. 

जयपुर में 2 डिग्री गिरा तापमान

जयपुर में तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. शहर के तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि दिन भर धूप खिली रही. पूर्वी राजस्थान के जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, कोटा और बूंदी के आसपास के इलाकों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट भी है.

Advertisement

फलोदी सबसे गर्म, पारा 44.8 डिग्री पहुंचा

सबसे गर्म जिले फलोदी में 44.8 डिग्री दर्ज किया गया. बाड़मेर में 44.6, जैसलमेर में 44 डिग्री देखने को मिला. इसके अलावा चित्तौड़गढ़ , अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, जालोर, और पाली जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान से कौन-कौन नेता बंगाल सीएम के शपथग्रहण में होंगे शामिल? देखें सबके नाम