2 months ago

Rajasthan Weather Today, Rain and Storm Alert LIVE News: राजस्थान में मौसम ने ऐसी पलटी मारी कि मानों फरवरी में ही सावन आ गया हो. कहीं ओलों की मार, तो कहीं कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश. पिछले 24 घंटों में जयपुर के नारायणा में 27 MM की बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लेकिन क्या आज भी ये आसमानी आफत जारी रहेगी? क्या आज भी आपके शहर में गिरेंगे ओले? या फिर अब मिलेगी राहत? मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के साथ हम आपको बताने जा रहे हैं अगले 24 घंटों का पूरा हाल. तो चलिए शुरू करते हैं राजस्थान मौसम का ये सबसे बड़ा लाइव ब्लॉग...

Here Are The Live Updates of Rajasthan Weather Today

Feb 19, 2026 16:08 (IST)

Rajasthan Weather Update: धौलपुर में मौसम के बदले मिजाज से रबी फसलों पर संकट के बादल

धौलपुर जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बीते दिनों हुई बारिश, बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के कारण रबी की कई फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. खासकर सरसों, चना, मटर और नगदी फसल आलू में नुकसान की संभावना से किसान परेशान नजर आ रहे हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय सरसों की फसल फूल और दाने बनने की अवस्था में है. ऐसे में अत्यधिक नमी और बादल रहने से दानों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. चना और मटर की फसल में भी कीट व रोगों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है. नगदी फसल आलू में अधिक नमी के कारण सड़न और झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है, जिससे उत्पादन में गिरावट आ सकती है.

हालांकि गेहूं की फसल के लिए मौजूदा मौसम को फायदेमंद माना जा रहा है. ठंडा और नम वातावरण गेहूं की बढ़वार के लिए सहायक है. यदि मौसम इसी प्रकार संतुलित रहा तो गेहूं की पैदावार बेहतर रहने की उम्मीद है.

Feb 19, 2026 15:57 (IST)

Rajasthan Weather Update Live: चूरू जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर

चूरू जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में लगातार दो दिन तक रहा, वहीं 18 फरवरी को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. कई इलाकों में ओले भी गिरे. उत्तरी हवा के प्रभाव से एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 10.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना जताई है. वही. एनडीटीवी को किसानों ने बताया कि बीते दो दिन हुई मध्यम दर्जे की  बारिश से बारानी चने की बढ़वार होगी, वहीं गेहूं की पैदावार बढ़ेगी. जिले में मंगलवार रात के के बाद बुधवार सुबह, दोपहर एवं शाम को बारिश हुई. कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रबी की बुवाई में सबसे ज्यादा चने की 3 लाख हैक्टेयर में बुवाई हुई. बारानी फसलों में चने, सरसो, गेहूं को फायदा होगा, क्योंकि ये बारिश पर आधारित है. सरसों हालांकि पकाव की ओर है. गेहूं, चना व जौ की बढ़वार होगी. उन्होंने बताया कि दो दिन में जिले के चूरू, तारानगर, सादुलपुर, सरदारशहर व रतनगढ़ में हल्की बारिश हुई. 

Advertisement
Feb 19, 2026 12:21 (IST)

बारां में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की तोड़ी कमर

बारां में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है. बीती रात हुई तेज हवाओं और ओलों के कारण खेतों में खड़ी रबी की फसल पूरी तरह चौपट हो गई. सबसे ज्यादा मार अंता इलाके में पड़ी है, जहां तेज हवा के चलते गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है. गेहूं के साथ-साथ चना, धनिया और सरसों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है. इस बार जिले में किसानों ने करीब तीन लाख हेक्टेयर में बुवाई की थी और फसल पकने के कगार पर थी, लेकिन कुदरत की मार ने सब बर्बाद कर दिया.

Feb 19, 2026 10:54 (IST)

Rajasthan Weather Today LIVE: राजस्थान मौसम अपडेट, बारिश और तापमान का मिजाज

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें जयपुर के शाहपुरा में सर्वाधिक 22.0 मिलीमीटर वर्षा हुई. 

तापमान की बात करें तो राज्य में सर्दी और गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है, जहां अलवर और फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम रहा, वहीं बाड़मेर और फलौदी में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

Feb 19, 2026 09:58 (IST)

बारां में बारिश के बाद छाया घना कोहरा

बारां में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. बीती रात हुई बारिश के बाद आज गुरुवार सुबह से ही जिले में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है. खास तौर पर अंता क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया. कोहरे का असर इतना ज्यादा है कि नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी एक किलोमीटर से भी कम रह गई है, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Feb 19, 2026 09:10 (IST)

Rajasthan Weather Update Live: पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग की तरफ से 19 फरवरी, 2026 के लिए जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, आज राज्य में बारिश या ओलावृष्टि को लेकर राहत भरी खबर है.

आज राजस्थान के किसी भी जिले के लिए बारिश, मेघगर्जन या ओलावृष्टि की कोई चेतावनी (No Warning) जारी नहीं की गई है.

आज राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 

हालांकि, पूर्वी राजस्थान में आज कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर और कोटा समेत प्रदेश के सभी जिलों में आज स्थिति पूरी तरह सामान्य रहेगी और विभाग ने किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है.