अगले 5 दिन राजस्थान के लिए रहेंगे भारी! फिर दिखेगा मौसम का 'रौद्र रूप', आंधी-बारिश के अलर्ट के बारे में जानिए

पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई. नौतपा के शुरुआती दिनों में पारा चढ़ने के बाद बीकानेर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है. अगले कुछ दिन आंधी-बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी.

राजस्थान में लगातार दो दिन से आंधी तूफान और बारिश का दौर जारी है. रविवार (31 मई) को भी कई इलाकों में धूलभरी आंधी चलने के साथ बरसात हुई. नौतपा के शुरुआती दिनों में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था, लेकिन कुछ दिनों से राहत बरकरार है. तापमान में गिरावट के साथ ही आंधी-बारिश के चलते कुछ जगहों पर तबाही के मंजर भी देखने को मिल रहे हैं. कई जगहों पर तूफान के कारण बिजली सेवाएं बाधित हुई. मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 से 5 दिन तक मौसम की ऐसी ही तस्वीर देखने को मिलेगी. इस सप्ताह आंधी के चलते अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रह सकता है. 

7 डिग्री तक गिरा पारा, जयपुर में भी लू से राहत

वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. राज्य में बाड़मेर 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा. जयपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. राजधानी में पिछले दिनों के मुकाबले करीब 8 डिग्री तापमान कम है और मौसम सुहाना बना हुआ है.

Advertisement

अजमेर और बांसवाड़ा सहित इन जिलों में येलो अलर्ट 

सोमवार (1 जून) को भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अजमेर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझनू, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर जिले के लिए चेतावनी जारी की है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन और आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान करीब 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है. कई जगहों पर ओलावृष्टि व वज्रपात होने की भी संभावना है.

यह भी पढ़ेंः जैसलमेर में सोनार दुर्ग की ऐतिहासिक सुंदरता देख खोई टिफनी ट्रम्प, कहा-"इन्क्रेडिबल"; देखे तस्वीरें