Weather Alert: राजस्‍थान में ख‍िलने लगी गुनगुनी धूप, कड़ाके की ठंड से राहत; IMD का अलर्ट 

Rajasthan Weather:  राजस्‍थान का आज अध‍िकतम तापमान 28°C रहने का अनुमान है, जबक‍ि न्‍यूनतम तापमान 14°C के आसपास र‍िकॉर्ड क‍िया गया. रात में हल्‍की गुलाबी ठंड रहेगी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में दिन में धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से अब राहत मिलने लगी है. आज, 9 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है, और सुबह से ही सुनहरी धूप खिली हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और भी वृद्धि होने की संभावना है. राजधानी जयपुर सहित जोधपुर, अजमेर और बीकानेर संभागों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. दक्षिण-पश्चिम से चल रही हल्की हवाओं (7-10 किमी/घंटा) के कारण दिन के समय मौसम काफी सुहावना बना हुआ है.

30°C के पार जा सकता है पारा 

मौसम व‍िभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में राजस्‍थान के पश्‍च‍िमी ज‍िलों (जैसलमेर, बाड़मेर) में द‍िन का तापमान 30°C के पार जा सकता है. क‍िसी भी प्रकार के पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं, ज‍िससे मौसम शुष्‍क बना रहेगा. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री जबकि, न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 4.9 डिग्री दर्ज किया गया.  

कई इलाकों में बढ़ सकती है ठंड 

मौसम व‍िभाग के अनुसार, राजस्‍थान में 9 और 10 फरवरी से मौसम में हल्‍का बदलाव आ सकता है. द‍िन का तापामन 30 ड‍िग्री सेल्‍सियस के आसपास है. रात में न्‍यूनतम तापमान 4-8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के बीच पहुंच रहा है. कई इलाकों में हल्‍की ठंड बढ़ सकती है. 

Advertisement

रात में पारा कम हो जाता है 

अजमेर, भीलवाड़ा, प‍िलानी, कोटा, बीकानेर, का तापमान 28 ड‍िग्री से सेल्‍स‍ियस से अध‍िक दर्ज क‍िया गया है. बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, डूंगरपुर, दौसा और जालौर में 29 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के पार पारा पहुंच गया है, ज‍िससे द‍िन में गर्मी रहती है. शाम-सुबह ठंड रहती है. रात का पारा और ग‍िर जाता है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में SOG की रडार पर 2000 लोग, दूसरे की जगह परीक्षा देकर दिलवाई सरकारी नौकरी