Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहl, एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Alert: मरूधरावासियों को चिलचिलाती गर्मी से मिली बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है. जयपुर मौसम केंद्र ने 28 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के साथ तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rajasthan weather
IANS

Rain in Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी के तांडव से बेहाल हो रहे मरूधरावासियों के लिए राहत भरी खबर है. चिलचिलाती और झुलसाती गर्मी से राहत पाने  के लिए बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी किया है. जिसके तहत तेज आंधी बारिश चेतवानी जारी की गई है. 

28 मई से मौसम ने लिया यू- टर्न 

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में इस सम/ तापमान 45 डिग्री के पार जा पहुंचा है. ऐसे में प्रदेश में 28 मई से मौसम ने यू- टर्न लेते हुए एक  नया पक्षिमी विक्षोभ ऐक्टिव हुआ है. जिसके चलते प्रदेश के उत्तरी जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन तेज आंधी के साथ कहीं- कहीं हल्की बारिश हुई है.  इसका असर श्री गंगानगर से लेकर करौली तक देखा जा रहा है जिसके तहत बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी हैं. जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी महसूस की गई. इससे हीटवेव से राहत मिली है.

Advertisement

5 संभागों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 मई से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज अंधड़( 60-70 किमी) हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. 

30 मई से जून के पहले हफ्ते तक मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने यह राहत लंबी रहने की जताई है. इसके चलते 30 से 31 मई को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव रहने के आसार है, जिसके तहत जोधपुर, जयपुर , भरतपुर, अजमेर, कोटा. उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, वज्रपात तेज आंधी (60- 70 किमी) मध्यम से कहीं कहीं- तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है. मई के आखिरी हफ्ते से मिल रही राहत जून की शुरूआत में भी जारी रहेगी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रथम सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें; Rajasthan Weather: श्रीगंगानगर में 48 ड‍िग्री के पार पहुंचा तापमान, आज शाम आंधी-बारिश तपिश से द‍िलाएगी राहत

Advertisement