Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में पिछले एक हफ्ते से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. जहां लोगों सूरज की तपिश और भीषण गर्मी से सुकून मिला है.वहीं अब बादलों की आवाजाही ने मौसम को खुशनुमा बनाने के साथ हो रही अंधड़-बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बिल्कुल सटीक बैठते ही सोमवार दोपहर बाद अजमेर और नागौर सहित कई इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली.
अजमेर में भारी बारिश
Photo Credit: NDtv
अजमेर का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद अजमेर में मौसम ने अचानक करवट ली. अंतरराष्ट्रीय दरगाह बाजार क्षेत्र समेत शहर के कई इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10 से 15 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई, बारिश के साथ ही कई इलाकों में जमकर ओले भी गिरे, जिससे मौसम में ठंडक आ गई और मौसम सुहाना हो गया.
नागौर में अंधड़
वहीं नागौर शहर से साथ ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई.
क्यों बदला अचानक मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राजस्थान के आसमान में इस समय दो बड़े सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान व एक अन्य दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना एक्टिव हैं. इन दोनों के चलते आज यानी सोमवार को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में माध्यम से तेज मेघगर्जन, आंधी (40-50 Kmph) के साथ हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई थी.
अलर्ट पर राजस्थान के ये 25 जिले
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में 25 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग ने बताया की नागौर, करौली, कोटपुतली बहरोड़, भीलवाड़ा, टोंक, ब्यावर, दौसा, बीकानेर, फलोदी,जोधपुर,डीडवाना-कुचामान,चुरू,सीकर,जयपुर, अजमेर, बूंदी,कोटा, बारां, झालावाड़,चित्तौड़गढ़,धौलपुर,भरतपुर, डीग और सवाईमाधोपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है.
सावधान! 3 जून से आ रहा है 'बैक टू बैक' पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ और आंधी-बारिश दौर जारी रहेगा जिससे तापमान में अब बढ़ोतरी होने की कम ही संभावना है, 3-4 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है.इसके प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में आंधी-बारिश होगी. 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं
यह भी पढ़ें; अगले 5 दिन राजस्थान के लिए रहेंगे भारी! फिर दिखेगा मौसम का 'रौद्र रूप', आंधी-बारिश के अलर्ट के बारे में जानिए