Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर धीरे-धीरे खत्म, रात में भी बढ़ने लगा पारा, बाड़मेर में तापमान 31 डिग्री के पार

Weather News: राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है. अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा और तापमान में कोई विशेष उतार-चढ़ाव होने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फोटो क्रेडिटः Rajasthan Tourism

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का असर अब कम होता दिख रहा है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के मिजाज में स्थिरता देखी जा रही है. राजस्थान में मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने का अनुमान है. रात के समय अभी भी हल्की सर्दी का अहसास बना हुआ है, लेकिन दिन का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है. कई हिस्सों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी दिखाई जा रही है. मंगलवार (10 फरवरी) को अधिकतम तापमान बाड़मेर में (31.2 डिग्री सेल्सियस) और सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली में (5.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया. वहीं, करौली में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 30.6 डिग्री तापमान रहा.

कई इलाकों में छाए रहे बादल

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है. अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा और तापमान में कोई विशेष उतार-चढ़ाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि एक कमजोर परिसंचरण तंत्र के कारण कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.

अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के पार

अजमेर में 28.4, भीलवा़ड़ा में 29.3, अलवर में 26.6, जयपुर में 27, पिलानी में 26.9, सीकर में 27.4, कोटा में 27.9, चित्तौड़गढ़ में 30.6, डूंगरपुर में 30.1, सिरोही में 23.8, फतेहपुर में 28.8, करौली में 28.2, दौसा में 29, झुंझुनूं में 27.8 डिग्री, जैसलमेर में 30.6, जोधपुर में 30.6, फलोदी में 30.2, बीकानेर में 29.8, जालोर में 30 और पाली में 29.6 डिग्री तापमान दर्ज रहा. 

यह भी पढ़ेंः दिहाड़ी मजदूरों की बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी, राजस्थान हाईकोर्ट ने दिया सरकार को आदेश