Rajasthan Weather Update: फतेहपुर बन गया माउंट आबू,1.5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा तापमान, जैसलमेर में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Rajasthan Weather: जैसलमेर में मरुधरा में सर्दी कहर जारी है. अलसुबह कंपकंपाने वाली सर्दी हो रही है. न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.
ANI

Rajasthan Weather Today: दिसंबर बीतने के साथ ही राजस्थान में सर्दी का कहर जारी है. शुक्रवार को सीकर के फतेहपुर में पारा 1.5 डिग्री के नीचे पहुंच गया. फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, आज का तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया है जोकि इस महीने के सबसे ठंडे दिनों में से एक है. सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. कोटा में हालांकि मौसम ज्यादा सर्द नहीं रहा, लेकिन चम्बल नदी की वजह से माहौल में सर्दगी ज्यादा महसूस हुई. कोटा में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा. झालावाड़ में सर्दी के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक लुढ़क गया है. यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने से दोपहर के वक्त में राहत मिल रही है. 

चूरू जिले में भी इन दोनों सर्दी अपने तीखे तेवर दिखा रही है. जिले का रात का पारा 3 डिग्री तक पहुंच चुका है. चूरू जिले में इन दिनों माउंट आबू और फतेहपुर के बाद प्रदेश में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है.
Advertisement

सर्द हवाओं के असर से जिले में बीते 6 दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले समय में तापमान में और गिरावट दर्ज की होने की संभावना है. वहीं जैसलमेर में मरुधरा में सर्दी कहर जारी है. अलसुबह कंपकंपाने वाली सर्दी हो रही है. न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

मावठ का अनुमान 

जयपुर के मौसम केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के कुछ हिस्सों में मावठ होने की संभावना है. जिसके मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है. शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है.