राजस्थान में अलवर समेत कई जिलों में भारी बारिश, जयपुर में मोती डूंगरी रोड डूबी, पारा 38 डिग्री तक पहुंचा

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है. जबकि अधिकांश भाग में मानसून कमजोर पड़ चुका है. पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश और पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का अलर्ट है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बीते दिन जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली समेत कई जिलों में बारिश हुई.

राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश का दौर जारी है. पश्चिमी हिस्से में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है. हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है. मानसून ट्रफ लाइन आज अमृतसर, निजामाबाद और कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है. 

जयपुर-अलवर समेत कई जिलों में बारिश

जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और खैरथल-तिजारा जिलों में बारिश हुई. जयपुर में मोती डूंगरी सड़क पानी में डूब गई. पूर्वी राजस्थान के जयपुर और अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और कई जगह जलभराव हो गया. अलवर जिले के खैरथल-तिजारा में भारी बारिश हुई और कई इलाके पानी में डूब गए. किशनगढ़बास कस्बे में बाजार, सड़कें, आवासीय कॉलोनियां और निचले इलाके भी बारिश के कारण जलमग्न हो गए. 

Advertisement

पश्चिमी राजस्थान में पारा 38 डिग्री तक रहने की संभावना

अगले 2 दिन यानी 26 अगस्त तक कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की बारिश की संभावना है. जबकि जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून की परिस्थितियां कमजोर रहेगी. इस दौरान पारा 36 से 38 डिग्री तक रहने से गर्मी भी परेशानी बढ़ा सकती है. 

यह भी पढ़ेंः नगर निगम चुनाव में जीत के लिए BJP की रणनीति, सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट