Rajasthan Weather: बारिश का दौर खत्म, तपने लगा रेगिस्तान, राजस्थान में 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान

राजस्थान में एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. बीकानेर संभाग में हल्की बारिश संभव है और तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो

अप्रैल के शुरुआती दिनों में झमाझम बारिश के बाद मौसम एक बार फिर स्थिर हो गया है. राजस्थान में गर्मी ने दस्तक दे दी है. राज्य में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया है और आने वाले दिनों में यह अधिक रहने वाला है. मौसम का मिजाज अब स्थिर होता दिख रहा है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) जयपुर केंद्र के अनुसार, आगामी एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश में बारिश का दौर थमने के साथ ही पारा चढ़ने लगा है. रेगिस्तानी इलाकों में तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ गया. आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के तापमान में गर्मी महसूस होने लगेगी.

40 डिग्री के पार होगा तापमान

सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर (सीकर) में रहा. लूणकरनसर में पारा 15.1 डिग्री तक पहुंचा. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है. इसके चलते अगले हफ्ते तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है. 

Advertisement

हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

शुक्रवार (10 अप्रैल) को जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर समेत अधिकांश शहरों में गर्मी अधिक महसूस की गई. वहीं, एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना भी है. 11 अप्रैल को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी और चूरू के आसपास आसमान में बादल छा सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः सीएम भजनलाल शर्मा का कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश, सारे संसाधन देंगे... लापरवाही नहीं चलेगी