Rajasthan Weather: राजस्थान में जारी है बारिश का दौर, अगले 4 दिन इन जिलों में अलर्ट

Weather Update: गुरुवार से शुरू हुई बारिश का दौर अभी जारी है और संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिन इसमें बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फाइल फोटो.

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई. कल (20 सितंबर) भीलवाड़ा के बिजोलिया में 100 मिलीमीटर, बूंदी के नैनवा में 86 मिलीमीटर, सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 50 मिलीमीटर, मांडलगढ़ में 52 मिलीमीटर, फुलिया कलां में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार देर शाम तक जारी रही और उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई और सप्ताह के अंत तक जारी रहने का अनुमान है. 

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

रविवार (21 सितंबर) को जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है. कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के जिलों में आगामी 3-4 दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में आगामी 5-6 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जबकि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है. 

Advertisement

प्रदेश में पारा 40 डिग्री से कम

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम है. अजमेर में 34.7, भीलवाड़ा में 31.2, अलवर में 35.5, जयपुर में 33.9, पिलानी में 37.5, सीकर में 35.5, कोटा में 30.3, चित्तौड़गढ़ में 32.3, बाड़मेर में 36.4, जैसलमेर में 37.2, जोधपुर में 34.9, चूरू में 39.1, पाली में 32.1, और जालोर में 34.1 डिग्री अधिकतम तापमान है.

यह भी पढ़ेंः भू-माफिया पर 300 से ज़्यादा मुक़दमे, फिर भी गिरफ्तारी नहीं; ED की रेड में बाद लोगों को फिर उम्मीद


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.